हल्द्वानी- गोरा पड़ाव के पास सड़क दुर्घटना में एक और युवक की दर्दनाक मौत

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी से हल्दुचौड़ के बीच हाईवे में बने बेतरतीब कट के चलते हुई भीषण सड़क दुर्घटना में आज एक और युवा की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त युवक परिवार के साथ हरेला पर्व के अवसर पर किच्छा निवासी अपने साल के घर जा रहे थे टाइगर गोरापड़ाव बाजार में स्थित हाईवे में बने कट पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापार के नवाड़खेड़ा बागजाला निवासी कन्नू सिंह बिष्ट उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी और पुत्र पुत्री के साथ स्कूटी द्वारा किच्छा निवासी अपने साले के घर हरेले का त्योहार देने जा रहे थे कि वह गोरापड़ाव बाजार में पहुंचे ही थे

 

 

कि वहां पर स्थित हाईवे में बने कट पर सामने से आ रहे एक तेज गति के भारत पेट्रोलियम के वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कुचलकर कन्नू सिंह सम्भल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें क्षेत्रवासी विभिन्न वाहनों से डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

इधर गोरापड़ाव क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि गोरापडाव में बना उक्त बेतरतीब कट यथाशीघ्र बंद किया जाए, अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे।
इधर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मोटाहल्दु के अध्यक्ष संदीप पांडे ने चेतावनी दी है कि हाईवे द्वारा तीनपानी से हल्दूचौड़ के बीच जगह-जगह बनाए गए बेतरतीब कट बंद नहीं किया तो व्यापारी एवं ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *