उत्तराखंड से बड़ी खबर, इस महीने में होंगे पंचायत चुनाव

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धामी सरकार जल्द पंचायत चुनाव कराने के मूड में है.

उत्तराखंड में जल्द पंचायत चुनाव कराने के मूड में सरकार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धामी सरकार जुलाई में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में है. लगातार उठ रहे सवालों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी की खबरें हैं. हालांकि चुनाव कब होंगे इसका फैसला 4 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा.

कैबिनेट बैठक में होगी चर्चा
माना जा रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद 4 जून को होने वाली धामी कैबिनेट में पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हो सकती है. सूत्रों की माने तो पंचायत चुनावों में धामी सरकार अब और देरी नहीं चाहती है.

27 मई को खत्म हुआ था प्रशासकों का कार्यकाल
बता दें पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल 27 मई को खत्म हो गया था. अभी तक धामी सरकार की ओर से प्रशासकों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया है. जिसके बाद सभी पंचायत लावारिस हाल में है. गौर करने वाली बात यह है कि उत्तराखंड के गठन के बाद यह पहली बार हुआ है जब पंचायतों में इस तरह का संवैधानिक संकट खड़ा हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *