हल्द्वानी में हुआ मॉक ड्रिल,बाढ़ के हालातो में पुलिस और SDRF ने संभाला मोर्चा

हल्द्वानी – प्राप्त सूचना अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण काठगोदाम-चोरगलिया- सितार गंज हाइवे स्थित सूर्यानाला में अचानक जलस्तर बढ़ने से नाले में जल स्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण नाले से लगे हाइवे में आवागमन कर रहे वाहनों के फंसने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गयी है।

 

 

नाले से लगे हाईवे में भी नाले का पानी से अत्यधिक मात्रा में मिट्टी मलुवा / चट्टानों व बहते पेड़ों के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

नाले के तीव्र प्रवाह में 02 वाहनों के (01-यात्री जीप, व 02- दोपहिया वाहन) के फंसने से गंभीर स्थिति उत्पन्न होने व 01 दोपहिया वाहन में सवार 01 व्यक्ति के बहने की भी सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष को प्राप्त हुई है।

 

जिला आपदा परिचालन केन्द्र को सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसील हल्द्वानी में पूर्व से ही स्थापित स्टेर्जिंग एरिया से राहत एवं बचाव दल एस०डी०आर०एफ० एवं पुलिस बल को मय संसाधनों के साथ मौके को रवाना किया गया।

 

 

राहत दल द्वारा खोज एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर फंसे हुए वाहनो में से यात्रियों को सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

 

एस०डी०आर०एफ० टीम द्वारा बहे हुए 1 व्यक्ति की नाले के DownStream क्षेत्र में खोज अभियान का कार्य चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *