हल्द्वानी में तैयारी हुई पूरी,सीएम धामी कल करेंगे नवनिर्मित कालु सिद्ध मंदिर के भवन का विधिवत उद्घाटन

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 जून को हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे शहर के ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र माने जाने वाले श्री कालू सिद्ध मंदिर के नवनिर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं की गई हैं। पुलिस विभाग, नगर निगम, और जिला प्रशासन समन्वय में कार्य कर रहा है ताकि उद्घाटन समारोह सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

गौरतलब है कि श्री कालू सिद्ध मंदिर, जो हल्द्वानी में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रहा है, कुछ समय पहले सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अतिक्रमण की श्रेणी में आ गया था। मंदिर की पवित्रता और धार्मिक महत्व को देखते हुए प्रशासन और सरकार द्वारा इसे एक नए स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। इस नए स्थान की तलाश और मंदिर निर्माण का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा था, जिसे अब भव्य रूप में पूरा कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *