Uttarkashi Cloudburst Live News: भटवाड़ी में फंसी रेस्क्यू टीम, ग्राउंड जीरो पर CM धामी, केरल के 28 लापता

Uttarkashi Cloudburst News: उत्तरकाशी में गंगोत्री हाइवे बंद है

जनपद उत्तरकाशी में गंगोत्री हाइवे भटवाड़ी के पास भूधसाव के कारण बन्द है, जिसे 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी खोला नही जा सका है. बीआरओ के पास मशीनों कमी के कारण हाइवे भटवाड़ी से आगे नही खुला है. वहीं भटवाड़ी से आगे से बेहद काफी खराब हालात हैं. हालांकि मौसम आज साफ है राहत कार्य मे देखी जा सकती है.

Uttarkashi Cloudburst News: धराली गांव में आज हेली रेस्क्यू होगा शुरू

उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में आई आपदा का आज तीसरा दिन है. सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में कैंप किए हुए हैं. आज तेजी के साथ चलेगा हेली रैस्क्यू शुरू किया जाएगा. उत्तरकाशी से लेकर गंगोत्रीघाटी तक मौसम साफ़ है. गंगोत्री हाईवे बहाल होने में लगेगा लंबा समय.

Uttarkashi Cloudburst Live: आपदा प्रभावित गांवों के प्रभावित लोगों को किया गया शिफ्ट

आपदा प्रभावित गांवों के प्रभावितों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. कलुण गांव में 19 ग्रामीणों को किया गया शिफ्ट. कलगड़ी में 04 परिवारों को भी गांव में ही सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया गया. रैदुल में 25 ग्रामीणों को शिफ्ट किया गया. सैंजी गांव में 37 परिवारों को शिफ्ट किया गया.

Uttarkashi Cloudburst Live: उत्तरकाशी में चार जगह सड़क टूटी

उत्तरकाशी आपदा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है. अबतक के हालात पर भेजी गई रिपोर्ट. अबतक 13 लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया, जिसमें 11 सेना के जवान, 2 आम लोग शामिल हैं. वहीं उत्तरकाशी-धराली के बीच 4 जगह सड़क टूट गई है. खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू फोर्स रास्ते में फंस गई. NDRF के 26 जवान हेलीकॉप्टर से भेजे गए. धराली में अभी मोबाइल नेटवर्क नहीं. मनेरी से गंगोत्री तक अभी बिजली आपूर्ति ठप है.

Uttarkashi Cloud Burst Live: रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर बनाया गया कंट्रोल रूम

धराली में आई आपदा के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर देहरादून के पुलिस हेडक्वार्टर में कंट्रोल रूम बनाया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन की ली जा सकेगी डिटेल. उत्तरकाशी, हर्षिल, पुलिस मुख्यालय में कोऑर्डिनेशन भी जिम्मे. कोऑर्डिनेशन के लिए 01352712685 , 2712231, 9411112985 नंबर जारी.

Uttarkashi Cloudburst Live: ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी जीरो ग्राउंड पर मौजूद हैं. आपदा पीड़ितों से सीएम धामी ने बात की है. भटवाड़ी में फंसी रेस्क्यू टीम को एयरलिफ्ट किया गया है. 1 जेसीओ और 8 सेना के जवान अभी भी तापता हैं.

Uttarkashi Cloudburst Live News: उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. बुधवार की रात को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ने धराली में बने कैंप में देर रात एनडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ बैठक की.

Uttaskashi Cloudburst Live: उत्तरकाशी में केरल के 28 लोग लापता

उत्तरकाशी के धराली गांव में अभी भी मलबों के नीचे दबे लोगों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि केरल के 28 सैलानियों के समूह सहित कई लोग अभी भी लापता हैं. सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीम लगातार खोज में जुटी हुई है. अभी तक 190 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

Uttarkashi Cloudburst Live: उत्तरकाशी में जलगांव के 19 लोग लापता

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने और अचानक बाढ़ आने की घटना को लेकर जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने कहा कि जलगांव जिले के 19 लोगों के उत्तरकाशी में होने की जानकारी मिली है, जिनमें से केवल तीन लोगों से संपर्क हो पाया है. 16 लोगों से अभी भी संपर्क नहीं हो पाया है. महाराष्ट्र सरकार और जिला प्रशासन ने उत्तराखंड सरकार और उत्तरकाशी जिला प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *