उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने नैनीताल समेत इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत आठ जिलों के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 5 जून को देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 7 से 10 जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा. फिलहाल बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *