धामी सरकार के लिए मंथरा की भूमिका निभा रहे पार्टी नेताओं को अमित शाह ने इशारों में दी वार्निंग, कोई राज्य को आगे बढ़ा रहा है तो उसका साथ दो वर्ना…

रुद्रपुर: शनिवार को अमित शाह ने रूद्रपुर में निवेश महोत्सव में कहा हवन में हड्डियां मत डालो जो काम कर रहा है उसे काम करने दो
“मैं कांग्रेस को कहना चाहता हूं कि जब राज्य का विकास हो रहा हो तो हवन में हड्डियां डालना बंद करो। वरना दूरबिन लेकर भी नहीं दिखोगे। जब राज्य आगे बढ़ रहा हो तो हर पॉलिटिकल पार्टी का दायित्व है कि राज्य के विकास में समर्थन करो।

क्या गृह मंत्री अमित शाह की ये बात कॉग्रेस के साथ साथ पार्टी के वो लोग भी वॉर्निंग के तौर पर लेंगे जो आए दिन राज्य की मजबूत और विकास के लिए तेजी से दौड़ लगा रही धामाी सरकार को स्थिर करने की साजिश में लगे रहते हैं

अमित शाह ने सीएम धामी के कार्यकुशलता की तारीफ करते हुए कहा “धामी जी ने औद्योगिक विकास और पर्यावरण के बीच में संतुलन भी स्थापित किया है। रोजगार को स्थायित्व देने का काम किया है। नीतियों में पारदर्शिता, क्रियान्वयन में तीव्रता और दृष्टि में दूरदर्शिता के साथ ही उत्तराखंड के समग्र विकास का खांचा खींचा है। यानी साफ है कि राज्य में विकास हो रहा है उसमें एक व्यक्ति की जीतोड़ मेहनत है.

उत्तराखंड में इन दिनों पक्ष ही विपक्ष की भूमिका में रहता है खासतौर पर दो पार्टी के सांसद रहते तो दिल्ली में हैं पर नजर उत्तराखंड की सरकार की कमियों को ढूंढने में लगी रहती है और कई मौकों पर ऐसा साफ देख गया कभी खनन को लेकर सदन मे उलूल जुलूल बातें करना या फिर जान बूझ कर छोटी छोटी घटनाओं को बड़ा बताना. एक सांसद तो ऐसे हैं कि उन्हें बस कोई दो कौड़ी का पत्रकार भी मिल जाए वो राज्य की कमियां गिनाने में लग जाते हैं.

एक सांसद है जिन्हें श्रेय लेने की आदत बन गई है विकास कार्यों की जब भी मौक मिलता है ये जताने की कोशिश करते हैं कि जो कुछ विकास हो रहा उत्तराखंड में उसमें कैसे वो मेहनत कर रहे हैं जबकि पार्टी ने उन्हें एक जिम्मेदार पद दे रखा है लेकिन ये साहब उस पद का ही बेजा इस्तेमाल करते हैं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के जज्बो को सलाम है. शांत सौम्य रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगे रहते हैं.शायद उन्हें एहसास है कि वो किस प्रदेश के मुखिया बने हैं. सीएम धामी ने अधिकारियों मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बिठाते हुए राजनीतिक स्थिरता कायम करते हुए अपने सपने को सच करने में जुटे हैं.सपना उत्तरखंड को संवारने का पीएम के उस वकतव्य को सच साबित करने का ये दशक उत्तराखंड का है और सीएम धामी रोज अपने देवभूमि के लिए नए नए प्रगति के मार्ग को प्रशस्त कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *