जो दुश्‍मनों का साथ देगा, उसका… लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या की जिम्‍मेदारी

सोशल मीडिया पर अनमोल बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट आया है, जिसमें कबड्डी प्लेयर की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर और आरज़ू बिश्नोई ने ली है.

जो दुश्‍मनों का साथ देगा, उसका... लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी की हत्या की जिम्‍मेदारी

नई दिल्‍ली:

पंजाब में एक और कबड्डी प्लेयर की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं. पंजाब के लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक में कबड्डी प्लेयर गुरविंदर सिंह की हत्या कर दी गई. इस हत्‍या की जिम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. सोशल मीडिया पर अनमोल बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट आया है, जिसमें कबड्डी प्लेयर की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर और आरज़ू बिश्नोई ने ली है. हत्या करण मादपुर और तेज चक ने की है. इससे पहले 31 अक्टूबर 2025 को लुधियाना में कबड्डी प्लेयर तेजपाल की हत्या हुई थी, हालांकि उस हत्याकांड में किसी गैंग का नाम सामने नहीं आया है.

अनमोल बिश्‍नोई का सोशल मीडिया पोस्‍ट…

अनमोल बिश्‍नोई के सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन लोगों को चेतावनी दी गई है, जो उनके दुश्‍मनों का साथ दे रहे हैं. पोस्‍ट में कहा, ‘आज जो कबड्डी खिलाड़ी का मर्डर हुआ है, उसकी जिम्‍मेदारी हरि बॉक्‍सर और आरजू बिश्‍नोई (लॉरेंस बिश्‍नोई ग्रुप) लेते हैं. ये मर्डर हमारे भाइयों करण मादपुर और तेज चक ने किया है. बाबू समराला और उसके साथ वाले जो जो हमारे दुश्‍मनों का साथ दे रहे हैं, कान खोलकर सुन लो तुम्‍हारे में से जो भी मिल गया, उसका भ यही हाल करेंगे. ये चेतावनी सबके लिए है, जो जो हमारे दुश्‍मनों का साथ दे रहे हैं. या तो सुधर जाओ या तैयार रहो, अगली गोली तुम्‍हारी…!’

कबड्डी और क्राइम…

पंजाब में पिछले कुछ समय में कई कबड्डी खिलाडि़यों पर हमले हुए हैं. आखिर, कबड्डी का ये क्राइम से कैसे छत्‍तीस का आंकड़ा हो गया है? आखिर पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी क्यों निशाना बन रहे हैं? शनिवार को पंजाब के लुधियाना में कबड्डी प्लेयर तेजपाल सिंह की हत्या कर दी गई. पंजाब में पिछले कुछ सालों में 9 कबड्डी खिलाड़ियों की हत्या हो चुकी है. आखिर कबड्डी में क्राइम कहां से आया… हत्या के कुछ मामलों में आपसी रंजिश सामने आई है. लेकिन कबड्डी खिलाड़ियों की हत्याओं के पीछे एक बड़ा नेटवर्क है. जानकारों की मानें तो कबड्डी सिर्फ खेल की दुनिया से नहीं, बल्कि अपराध, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क की गहरी कड़ियों से जुड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *