पुणे के संदिग्ध के मोबाइल में मिला पाकिस्तानी नंबर कंप्यूटर इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर की पुलिस हिरासत बढ़ी

पुणे: आतंकी संगठन से संपर्क में होने के शक में गिरफ्तार किए गए कंप्यूटर इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। उस मोबाइल में एक पाकिस्तानी नंबर मिला है। जुबैर की पुलिस हिरासत 14 नवंबर तक बढ़ाने के आदेश विशेष न्यायाधीश एस. आर. साळुंखे ने मंगलवार को दिए।

आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले कंप्यूटर इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर (उम्र 32 वर्ष) को महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने हाल ही में पुणे रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। ATS ने 9 अक्टूबर को कोंढवा, वानवड़ी और खड़की इलाकों में छापेमारी की थी। ATS की कार्रवाई के बाद जुबैर चेन्नई चला गया था। चेन्नई से पुणे रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उसे हिरासत में लिया गया।

जुबैर के संपर्क में रहे 18 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें से कुछ लोगों के प्रतिबंधित संगठन से संपर्क में होने की जानकारी मिली है। कुछ के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। उसका एक साथी सजा काटकर जेल से बाहर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *