बड़ी खबर- उत्तराखंड- महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला ‘न्याय मार्च’, पुलिस से हुई झड़प

देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और अत्याचारों के विरोध में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी देहरादून में शांतिपूर्ण “न्याय मार्च” निकाला। यह मार्च सेंटरियो मॉल से शुरू होकर राजभवन की ओर बढ़ा, जिसका नेतृत्व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने किया।

महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला ‘न्याय मार्च’

प्रदर्शन के माध्यम से महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विफल रहने का आरोप लगाया। मार्च के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से महिलाओं को न्याय और सुरक्षा दिलाने, साथ ही दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

Breaking uttarakhand news
पुलिस से हुई प्रदर्शनकारियों की झड़प

राजभवन की ओर बढ़ते प्रदर्शन को पुलिस ने रोका

हालांकि, राजभवन की ओर बढ़ते प्रदर्शन को पुलिस ने रोका और महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कई महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई को महिला कांग्रेस ने तानाशाही करार देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला 'न्याय मार्च',
महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला ‘न्याय मार्च’,

सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या : ज्योति

ज्योति रौतेला ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को जिस तरह से पुलिस ने रोका है वह लोकतंत्र की हत्या है। रौतेला ने कहा हम तब तक आवाज उठाते रहेंगे जब तक महिलाओं को सच्चा न्याय और सुरक्षित माहौल नहीं मिलता है। गौरतलब है कि NCW के आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में महिलाओं के खिलाफ 28,811 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *