हरिद्वार में अचानक आग का गोला बनी कांवड़िए की बाइक
घटना हरिद्वार के नगलाइमरती हाईवे के के पास की है। अचानक कांवड़िए की चलती बाइक आग का गोला बन गई। सड़क पर बाइक धू-धू कर चलने लगी। देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
हाईवे पर लंबे जाम के कारण दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए। स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई
