
रक्षाबंधन 2025 गिफ्ट Raksha Bandhan 2025 Gift
रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुरक्षा का वचन का प्रतीक है। इस दिन भाईयों द्वारा अपनी बहनों को उपहार देने की परंपरा हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की माने तो कुछ उपहार ऐसे होते है जिन्हें देने से परहेज करना चाहिए। ये उपहार आपके रिश्ते पर खराब असर डालते है। चलिए जानते है कि रक्षाबंधन पर बहनों को कौन सा तोहफा नहीं देना चाहिए।


परफ्यूम- कई लोग तोहफे में परफ्यूम देते है। लेकिन ये एक अच्छा ऑप्शन नहीं हैं। वास्तु शास्त्र की माने तो बहन को रक्षाबंधन पर परफ्यूम ना दें। कहा जाता है कि परफ्यूम आपके जीवन में बिन बुलाए मुसीबत की वजह बन सकता है।

घड़ी- रक्षाबंधन पर कई लोग अपनी बहनों को घड़ी गिफ्ट करते हैं। लेकिन अगर ना दें तो अच्छा रहेगा। घड़ी या समय का संबंध शनि महाराज से किया जाता है। कई बार घड़ी बंद हो जाती है। ऐसे में आपके रिश्ते खराब हो सकते है। घड़ी को बंधन या फिर कठिन समय का प्रतीक माना गया है।
नुकीली या धारदार चीजें- ध्यान रहे रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को धारदार या नुकीली चीजें ना दें। साथ ही कांच का कोई सामान भी तोहफे में देने से बचें। कहा जाता है कि इससे भाई-बहन के अटूट रिश्ते में दरार आ सकती है।
