Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025 Live: मतदान जारी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की बहू की धमाकेदार वापसी
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live Updates: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10,915 पदों के लिए मतपेटियों में बंद 34,151 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा गुरुवार को खुलेगा। इसके लिए 89 विकासखंडों में सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
मतदाताओं ने दंत चिकित्सक डॉ आरती को चुन लिया बीडीसी
द्वाराहाट: अबकी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शिक्षित, सकारात्मक सोच और स्पष्ट विजन लेकर मैदान में उतरे युवा खासतौर पर युवतियों का परचम लहराना प्रत्यक्ष व परोक्ष तौर पर ग्रामीण राजनीति के लिए अच्छा संकेत हैं। अब तक जो परिणाम सामने आए हैं, वह सशक्त गांव एवं ग्राम स्वराज की सोच को आकार देती प्रतीत हो रही हैं। जब पेशे से चिकित्सक मैदान की सुख सुविधाएं छोड़ पहाड़ में सेवाएं देने के साथ चुनाव में हाथ आजमाएं और मतदाता उन्हें स्वीकार कर लें तो! इस बार चुनाव में यह रोचक किस्सा हर किसी की जुबां पर है।
31 Jul 20256:45:21 PM
गढ़वाली में लाटरी से फैसला, कल्पना बनी मुखिया, दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर चुनाव रोमांचक
रानीखेत: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में द्वाराहाट ब्लाक से लगे गढ़वाली पपोली ग्राम पंचायत (हवलबाग ब्लाक) में प्रधान पद का चुनाव बेहद रोमांचक रहा। दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने पर लाटरी का सहारा लिया गया। इसमें कल्पना बिष्ट विजयी रही।
31 Jul 20254:46:09 PM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: पति-पत्नी हारे
अल्मोड़ा: ज़िले के भैसियाछाना ब्लॉक में हुए पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार राम और उनकी पत्नी पूजा देवी दोनों को क्षेत्र पंचायत चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। ब्लाक में प्रमुख का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद संतोष कुमार को प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
संतोष कुमार नौगांव सीट से चुनावी मैदान में थे, जहां उन्हें सूरज कुमार ने 267 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। हैरानी की बात यह रही कि भाजपा जैसे बड़े संगठन से जुड़े होने के बावजूद संतोष तीसरे स्थान पर खिसक गए। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी और संतोष को ब्लॉक प्रमुख पद के संभावित उम्मीदवारों में गिना जा रहा था। इसी बीच उनकी पत्नी पूजा देवी डूंगरलेख सीट से चुनाव लड़ीं, लेकिन वे भी मतदाताओं का विश्वास जीतने में असफल रहीं। यहां प्रिया चम्याल जीतने में सफल रही। उन्हें 388, दया देवी 228, पूजा देवी 199 मत मिले। वह भी तीसरे नंबर पर रही। इस हार ने साफ कर दिया है कि संगठनात्मक ताकत और स्थानीय जनाधार के बीच खाई अब और चौड़ी हो रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम भाजपा के लिए चेतावनी है, खासकर तब जब पार्टी संगठन के नेता ही जनता से जुड़ाव साबित करने में असफल हो रहे हैं। वहीं, नौगांव और डूंगरलेख के मतदाताओं ने इस बार साफ संकेत दिया है चेहरा नहीं, काम और भरोसेमंद प्रतिनिधित्व ही असली आधार बनेगा।
31 Jul 20254:12:01 PM
1- बड़ोवाला सीट पंकज रावत
2- माजरी ग्रांट प्रथम सीट पिंकी देवी
3- माजरी ग्रांट द्वितीय सीट परमजीत कौर
4- माजरीग्राट तृतीय सीट मोनिका
5- मारखम ग्रांट प्रथम सीटआशिया परवीन
6- मारखमग्रांट द्धितीय सीट जसविन्दर कौर
7-नागल ज्वालापुर सीट वीरेंद्र सिंह थापा
8- जीवनवाला सीट इन्द्रजीत सिंह
ग्राम पंचायत नागल बुलंदवाला प्रधान पद
1-अंजु पत्नी रफल सिंह
2- ग्राम पंचायत सिमलास ग्रांट से सुषमा बोरा
3- ग्राम पंचायत नांगल ज्वालापुर से राखी देवी पत्नि जितेन्द्र
4- दुधली ग्राम पंचायत से अनूप सिंह पुत्र श्रवण सिंह
5- ग्राम सभा कालू वाला से उमाशाही पत्नी कुलदीप शाही
6-ग्राम सभा बडोवाला से भरत सिंह पुत्र प्रवीन सिंह
7-ग्राम पंचायत मारखमग्रांट से प्रधान पद पर परविंदर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह
8-ग्राम पंचायत जीवनवाला से प्रधान पद गुरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह
9-ग्राम पंचायत माजरीग्राट से प्रधान पद पर निशा देवी पत्नी मंगल सिंह
माजरी ग्रांट जिलापंचायत सदस्य – सुखविंदर कौर ( कांग्रेस समर्थित)
31 Jul 20254:10:05 PM
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव में इस बार लमगड़ा ब्लॉक से बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख और भाजपा के संभावित प्रमुख चेहरे माने जा रहे विक्रम बगड़वाल को चुनावी मैदान में हार का सामना करना पड़ा। टिकर क्षेत्र पंचायत सीट से मैदान में उतरे विक्रम बगड़वाल को देवेंद्र बिष्ट ने 90 वोटों से हरा दिया।
लमगड़ा ब्लॉक की यह सीट अनारक्षित थी, और बगड़वाल को यहां से सहज जीत की उम्मीद थी। पार्टी के भीतर भी उन्हें एक बार फिर ब्लॉक प्रमुख बनाए जाने का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लेकिन जनता ने इस बार उनके कामकाज पर मुहर लगाने के बजाय बदलाव का रास्ता चुन लिया।
देवेंद्र बिष्ट की यह जीत न सिर्फ व्यक्तिगत विजय मानी जा रही है। उनकी जीत से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अगर सब ठीक रहा तो वह भी प्रमुख पद पर अपना दावा कर सकते है। जीतने के बाद देवेंद्र बिष्ट के समर्थकों ने जुलूस निकाला और जनता का अाभार व्यक्त किया।
31 Jul 20253:56:08 PM
सितारगंज: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे राउंड की मतगणना में क्षेत्र पंचायत गोविंदपुर से रोमा सरकार, बैकुंठपुर से रविता मिस्त्री और देवनगर से मीणा सरकार निर्वाचित हुई है। इसके साथ ही तीलियापुर ग्राम सभा से वीरेंद्र प्रसाद प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
बृहस्पतिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में पुलिस सुरक्षा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हुई। दूसरे राउंड की मतगणना दोपहर बाद समाप्त हुई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंदपुर से रोमा सरकार 1645 मत, बैकुंठपुर क्षेत्र पंचायत सीट से रविता मिस्त्री 750 वोट और देवनगर सीट से मीणा सरकार निर्वाचित हुई।
तीलियापुर ग्राम सभा से वीरेंद्र प्रसाद 241 मतों से प्रधान निर्वाचित हुए। इसके अलावा गुरुग्राम ग्राम सभा से वितिका सरकार, गोविंदनगर से साधना राय, अरविन्दनगर दीपा, बरकी डांडी से बलवीर कौर प्रधान निर्वाचित हुई। तीसरे राउंड की मतगणना का चरण अभी जारी है।
31 Jul 20253:50:58 PM
अल्मोड़ा: ताकुला की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की बहू मिनाक्षी आर्या ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत का लोहा मनवाया है। उन्होंने सुनाडी क्षेत्र पंचायत सीट पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 170 मतों से हराकर सीट पर कब्जा जमाया।
मिनाक्षी आर्या वर्तमान में भी ब्लॉक प्रमुख पद पर कार्यरत हैं और इस बार भी उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। जीत के बाद उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जनादेश उनके कार्यों पर जनता के भरोसे की मुहर है। उनकी जीत के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
जगह-जगह पटाखे फूटे, मिठाइयां बांटी गईं और जयकारे गूंजे। यह जीत सिर्फ एक चुनावी विजय नहीं, बल्कि सत्ता में उनके प्रभाव और जनसमर्थन की नई पुष्टि भी है। अब सभी की नजरें ब्लॉक प्रमुख पद के अगले चुनाव पर टिकी हैं, जिसमें एक बार फिर मिनाक्षी आर्या की ताजपोशी तय मानी जा रही है।
31 Jul 20253:48:29 PM
रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य की चार सीटों का परिणाम घोषित हो गया। जिसमें खमरिया नंबर 02 बीडीसी पूजा कोरंगा, 04 खमरिया से सरोजिनी कार्की, 03 जवाहरनगर से पूर्णिमा धामी व 05 तुर्कागौरी ललित राय विजयी घोषित हुए।
31 Jul 20253:44:27 PM
डोईवाला (देहरादून): जीत के बाद प्रमाण पत्र देने में घन्टों के इंतजार के बाद प्रतिनिधियों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।
31 Jul 20253:43:46 PM
देवाल (सेलखोला ) -कविता मिश्रा ग्राम- सेलखोला, पोस्ट- देवाल
कैल- नीमा मिश्रा ग्राम-कैल, पोस्ट- देवाल
हाटकल्याणी- मनोज कुमार ग्राम-हाटकल्याणी , पोस्ट- देवाल
अट़ठू -उमेश चन्द्र ग्राम- अट़ठू,पोस्ट- देवाल
देवसारी -सुनीता देवी ग्राम-देवसारी, पोस्ट- देवसारी, देवाल
कोठी -लक्ष्मी देवी ग्राम-कोठी , पोस्ट- नन्दकेशरी, देवाल
सरकोट -सुनीता देवी ग्राम-सरकोट,पोस्ट- नन्दकेशरी, देवाल
पूर्णा सीमा देवी ग्राम-पूर्णा, पोस्ट- देवाल
धरातल्ला गोपाल सिंह ग्राम-धरा तल्ला , पोस्ट- नन्दकेशरी, देवाल
बेराधार सुमित्रा देवी ग्राम-बेराधार, पोस्ट- बेराधार, देवाल
उलंग्रा बिमला देवी ग्राम-उलंग्रा, पोस्ट-उलंग्रा ,देवाल
सवाड आशा धपोला ग्राम-सवाड,पोस्ट- सवाड, देवाल
काण्डई प्रियंका देवी ग्राम-काण्डेई, पोस्ट-उलंग्रा, देवाल 153 46.22
झलिया दलवीर सिंह ग्राम -झलिया , पोस्ट- चोटिंग, देवाल
ताजपुर मदन मोहन ग्राम – ताजपुर व पोस्ट-ल्वाणी, देवाल
पिनाऊं लखपत सिंह दानू ग्राम – पिनाऊ व पोस्ट-घेस, देवाल
रैन कमल सिंह ग्राम -रैन, पोस्ट- रैन, देवाल
31 Jul 20253:43:07 PM
1 . चौकी राखी देवी
2 . कमेड़ा भागवत प्रसाद
3 . दुवा महावीर
4 . काण्डा यशवंत सिंह
5 . बरतोली बीरा देवी
6 . ढमढमा रमेश सिंह
7 . मझखोला सुमेदा बिष्ट
8 . सुनाक संजय सिंह
9 . औव्याग्वाड चंदा चौधरी
12 . खरसांई शिवानी
22 . दियारकोट बलदेव सिंह
45 . घतोडा जयवीर सिंह
47 . गवनी धीरेन्द्र सिंह
52 . बैनोली भगतपाल
55 . कल्याणी कविता देवी
57 . छातोली सरोजनी देवी
76 . सुनाली सावित्री देवी
31 Jul 20253:42:51 PM
1 . उर्गम दीपा देवी
2 . देवग्राम राधिका
3 . ल्यारी थैणा विनोद सिंह
4 . भर्की चन्द्रमोहन
5 . भेंटा दीपक सिंह
6 . द्वींग तपोण भरत सिंह
7 . कलगोठ सहदेव सिंह
8 . डुमक यमुना देवी
10 . किमाणा शशि देवी
13 . ढाक मोहन लाल
14 . कुण्डी खोला विक्रम सिंह
21 . मोल्टा संगीता देवी
31 . कागा पूजा देवी
31 Jul 20253:42:35 PM
देवाल (सेलखोला ) -कविता मिश्रा
कैल -नीमा मिश्रा
हाटकल्याणी- मनोज कुमार
अट़ठू -उमेश चन्द्र
देवसारी -सुनीता देवी
कोठी -लक्ष्मी देवी
सवाड -आशा धपोला
झलिया- दलवीर सिंह
ताजपुर -मदन मोहन
31 Jul 20253:42:02 PM
बामियाला -अभिषेक
गोलिम- विरेन्द्र सिंह
हरमनी -अनिल सिंह
पगना -देवकी देवी
रांगतोली -सन्तोष गुसाईं
ल्वांह -भुवना देवी
बैरागना -श्रेष्टी
झीझीं -मोहन सिंह
हुडंग लगा सैंजी – भगत सिंह
31 Jul 20253:41:11 PM
डोईवाला (देहरादून): माजरीग्रांट जिला पंचायत सीट से कांग्रेस जीती।
31 Jul 20253:39:56 PM
रुद्रपुर: ये भी संयोग है, कल तक जो पड़ोसी होकर एक दूसरे के साथ रहते थे, आज वही दो महिलाएं बीडीसी और प्रधान बन गईं। महाराजपुर गांव में संतलाल ठुकराल 35 वर्ष तक अपने गांव में सरपंच रहे थे। 12 वर्ष पहले उनका देहांत हो गया।
इस बार उनकी पुत्रबधू रीता रानी पत्नी नरेंद्र ठुकराल चुनाव मैदान में उतरी। अपने ससुर की राजनीतिक छवि पर रीता रानी को क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर जीत हासिल हुई। वहीं उनके घर के पड़ोसी शुभम ने अपनी पत्नी नेहा पुजारा को प्रधान के पद पर चुनाव लड़ाया।
नेहा को भी विजय हासिल हुई। दोनों पड़ोसी होने से चुनाव प्रचार में साथ रहीं और अपने अपने पक्ष में जनता से वोट मांगे। आज दोनों ही जीतने के बाद एकसाथ मतगणना स्थल पर भी नजर आई। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है, उनके भरोसे को पूरा करने का पर्यास करेंगे।
31 Jul 20253:39:28 PM
जासं, बागेश्वर : कांग्रेस ने जिला पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि समर्थित प्रत्याशी को प्रमाणपत्र देने में डेढ़ घंटा लगा दिया गया। कहा कि जिला प्रशासन सरकार के दबाव में है। डिग्री कालेज में मतगणना हो रही है। प्रमाणपत्र के लिए प्रत्याशियों को जिला पंचायत कार्यालय दौड़ाया जा रहा है।
सिमकुना जिला पंचायत सीट से जीतीं कांग्रेस समर्थित सरोज आर्या को जीत का प्रमाणपत्र देने में देरी पर कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा कि यह जिला प्रशासन तथा सरकार की मिली भगत से जानबूझकर देरी की जा रही है। बीडी पांडे कैंपस में मतगणना हो रही है।
वहीं प्रमाणपत्र मिलना था। लेकिन जिला पंचायत कार्यालय में प्रमाणपत्र के लिए प्रत्याशी तथा उनके समर्थकों को दौड़ाया जा रहा है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि उन्हें डर है कि उनके प्रत्याशियों की जीत के बाद भी उन्हें हराया जा सकता है। वह मिठाई बांटने में रहेंगे, प्रमाणपत्र किसी और को मिल जाएगा। यह सरकार तथा जिला प्रशासन की मिलीभगत से किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। हालांकि बाद में जीत का प्रमाणपत्र मिलने पर कांग्रेसियों का गुस्सा थम गया। इस अवसर पर कुंदन गोस्वामी, राजेंद्र टंगड़िया के अलावा प्रत्याशी के समर्थक आदि उपस्थित थे।
31 Jul 20253:21:26 PM
रामनगर: चुकुम गांव में पहली बार चुनाव जीते सौरभ कुमार ने प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार को हराकर रिकार्ड बनाने से भी रोक दिया। रामनगर के संवेदनशील चुकुम गांव में प्रधान पद पर वर्ष 2003 में आरक्षित सीट होने पर जसीराम गांव में प्रधान बने थे। फिर 2008 में जसीराम की पत्नी सुमित्रा देवी को सामान्य महिला सीट होने पर जनता ने प्रधान चुना।
इसके बाद वर्ष 2014 में सामान्य सीट हुई तो जसीराम प्रधान बन गए। वर्ष 2019 में जसीराम की बहु सीमा देवी को जनता ने प्रधान चुना था। इस बार हुए पंचायत चुनाव में जसीराम का बड़ा बेटा राकेश कुमार प्रधान पद पर चुनाव लड़े थे। यदि राकेश चुनाव जीतते तो एक ही घर से 2003 से लगातार पांचवी बार प्रधान बनने का रिकार्ड भी बन जाता। लेकिन इस बार गांव से ही सौरभ ने भी राकेश के विरुद्ध प्रधान पद पर चुनाव लड़ा था। सीधी टक्कर में राकेश कुमार को हराकर सौरभ कुमार ने प्रधान का चुनाव जीता।
31 Jul 20253:20:35 PM
रुद्रपुर: आनंदपुर ग्राम पंचायत प्रधान पद पर वीरेन्द्र यादव ने हैट्रिक लगाई। वर्ष 2014 में वीरेंन्द्र पहली बार प्रधान चुने गए। इसके बाद 2019 में पत्नी को मैदान में उतारा। जनता ने उन्हें जिताया। इस बार वीरेंद्र तीसरी बार चुनाव मैदान में हैट्रिक लगाने उतरे और अपने प्रतिद्वंदी आकाश गुप्ता को 300 से अधिक मतों से हराकर इतिहास रच दिया।
वीरेंद्र ने कहा जनता ने तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है। आमजन की भावनाओं के अनुरूप काम किया जाएगा। जिस तरह से आजतक जनता के सुख दुख में साथ रहकर गांव का विकास किया, उसी तरह आगे भी विकास करेंगे।
31 Jul 20253:18:55 PM
रामनगर: विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता बिष्ट चुनाव जीत गई है। रामनगर की शंकरपुर भुल से दूसरी बार विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू व भाजपा के पूर्व भाजयुमों के प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन बिष्ट की पत्नी चुनाव लड़ी थी।
उनकी प्रतिद्वंद्वी पूर्व ब्लाक प्रमुख की बहन नीमा नेगी चुनाव मैदान में थी। दोनों के बीच टक्कर थी। मतगणना में पहले नीमा नेगी आगे थी। इसके बाद वह पीछे होती चली गई। श्वेता ने नीमा देवी को 61 मतों से पराजित किया। श्वेता इस बार की ब्लाक प्रमुख पद की भी मजबूत दावेदार है। श्वेता पूर्व में ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन वह ब्लाक प्रमुख का चुनाव हार गई थी।
31 Jul 20253:18:10 PM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: निर्दलीय सुबोध बगवाड़ी विजयी
रुद्रप्रयाग। ल्वारा जिला पंचायत वार्ड से निर्दलीय सुबोध बगवाड़ी विजयी।
31 Jul 20253:17:45 PM
प्रधान
1. दोगड़ी कांडई – मुन्नी देवी बीजेपी
2. कठुड़ – सुमन देवी बीजेपी
3. टंगसा -संतोष बिष्ट निर्दलीय
4. सिरौं- जयेन्द्र कांग्रेस
5. किलोंडी- मीनादेवी निर्दलीय
6. टेड़ा खंशाल- प्रभा देवी निर्दलीय
7. धारकोट – नरेंद्र लाल कांग्रेस
8. भतिंग्याला – नवीन सिंह बीजेपी
9. मेडठेली – यशवंत सिंह बीजेपी
10. सेमडूंगरा- यदुवीर सिंह निर्दलीय
क्षेत्र पंचायत सदस्य
जिला पंचायत – देवर खड़ोरा वार्ड
1- जय प्रकाश पंवार( कांग्रेस )- 556 कुल 1166
2- दिगंबर सिंह बीजेपी -533कुल मत -1075
पिलंग वार्ड
1- श्री प्रकाश वर्तवाल- 296
2- श्री नंदन बिष्ट – 302
3- श्री विपिन – 427
4- श्री सुरेंद्र – 453
31 Jul 20253:15:42 PM
जनपद पौड़ी में उत्तराखंड क्रांति दल का खुला खाता। यमकेश्वर ब्लाक की जिला पंचायत सीट भादसी से उक्रांद समर्थित प्रत्याशी गीता पायल ने दर्ज की जीत।
31 Jul 20253:15:17 PM
अस्थल जिला पंचायत सीट से बीर सिंह चौहान जीते, 1800 वोट से जीत दर्ज की।
31 Jul 20252:44:08 PM
रामनगर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता बिष्ट 60 वोट से चुनाव जीती।
31 Jul 20252:42:13 PM
अल्मोड़ा: स्याल्दे ब्लॉक की बबलिया सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव एक दिलचस्प मुकाबला बन गया, जब मैदान में उतरे सल्ट के वर्तमान विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना को शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह हार साधारण नहीं, बल्कि एक राजनीतिक घराने की साख पर सीधी चोट मानी जा रही है।
करन जीना की हार का झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि वे न केवल प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं, बल्कि उन्हें आगामी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था। करन को कांटे की टक्कर में करन नेगी ने हराया। महज़ 50 वोटों का अंतर रहा, लेकिन इसके मायने गहरे हैं।
महेश जीना स्वयं दो बार से विधायक हैं, और उनके चाचा इससे पहले तीन बार लगातार विधानसभा की कुर्सी संभाल चुके हैं। ऐसे में करन जीना की हार को स्थानीय राजनीति में सत्ता के बदलते समीकरणों और जनमानस के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
गांव की गलियों से लेकर सोशल मीडिया तक, इस परिणाम की गूंज सुनाई दे रही है। सवाल उठ रहा है क्या राजनीति अब सिर्फ विरासत से नहीं, जनविश्वास से चलेगी?
31 Jul 20252:23:01 PM
विजयी:
1. जवाहर नगर ग्रामसभा-तारा पाण्डेय
2. शांतिपुरी नंबर 01-दीपा कांडपाल
3. शांतिपुरी नंबर 02- कविता तिवारी
4. शांतिपुरी नंबर 03- बचौली देवी बिष्ट
31 Jul 20252:22:21 PM
देहरादून। रायपुर ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम सभा रामनगर डंडा थाने से जयेंद्र सिंह सिजवाल 669 वोट से जीते।
31 Jul 20252:21:12 PM
रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से मतदान का आगाज हुआ। दोपहर 2 बजे तक 2 राउंड की मतगणना पूरी हुई। इसमें छह ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का परिणाम घोषित कर दिया गया। तुर्कागौरी ग्राम पंचायत से कु. रोली ने 378 मत लेकर जीत हासिल की। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी को पुष्पा यादव को 290 मत मिले।
जवाहरनगर से तारा पांडे ने 2036 मत लेकर 866 मत हासिल करने वाली दीपा कांडपाल को करारी शिकस्त दी। खमिया नंबर चार से 1010 वोट लेने वाली बचुली देवी जीतीं। उनकी प्रतिद्वंदी उम्मीदवार बविता रौतेला 888 मत ले सकीं। ग्राम पंचायत खामिया नंबर 2 से कविता तिवारी ने 845 मत लेकर अपने सामने चुनाव लड़ीं प्रतिद्वंदी 802 वोट लेने दीपा कोरंगा को 43 मतों से हराया।
खमिया नंबर एक से दीपा कांडपाल 393 मत लेकर विजयी हुईं। जबकि दीपा देवी पखवाल को 253 वोट ही मिले। गड़ेरियाबाग से शशिकला यादव ने 663 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी 155 वोट लेने वाले राजन तुरी को बड़े अंतर से हराया। इस दौरान विजयी प्रत्यशियों के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
31 Jul 20252:20:40 PM
बागेश्वर : विकास खंड कपकोट की क्षेत्र पंचायत किलपारा से पूर्व ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू हार गए हैं। जबकि बदियाकोट से उनकी पत्नी किरन दानू को भी हार का सामना करना पड़ा है। दानू पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। उनका राजनीतिक करियर लंबा था।
इस बार वह कपकोट ब्लाक की राजनीति पुन: करना चाहते थे। लेकिन उन्हें हार का सामान करना पड़ा है। कपकोट के बाछम गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू किलपारा क्षेत्र पंचायत सीट से चुनाव लड़ रहे थे। जबकि उनकी पत्नी बदियाकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चुनाव मैदान में थीं। दानू भाजपा समर्थित हैं। उनका राजनीतिक करियर जिला पंचायत सदस्य से शुरू हुआ था।
2012 में वह जिला पंचायत अध्यक्ष बनते-बनते रह गए थे। उन्हें एक वोट कम मिला था। जिसे उन्होंने न्यायालय में चेलेंज किया था। जिला न्यायालय ने उनके पक्ष में निर्णय दिया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार होने के चलते उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ नहीं मिल सकी। हरीश ऐठानी जिला पंचायत अध्यक्ष बने। जबकि दानू हाईकोर्ट चल गए। जहां से उनके पक्ष में सुनवाई नहीं हुई तो वह सुप्रीम कोर्ट चले गए।
वहां उनकी याचिका खारिज हो गए। वह जिला पंचायत सदस्य बनकर सदन में रह गए। कपकोट में ब्लाक प्रमुख महिला के लिए आरक्षित है। उन्होंने पत्नी को भी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लडाया। ताकि ब्लाक प्रमुख की कुर्सी उनके परिवार के पास ही रहे। लेकिन जनता जनार्दन की चुप्पी उन पर टूट गई। दानू कपकोट की राजनीति में अग्रिम पंक्ति का चेहरा बन गए थे।
31 Jul 20252:19:48 PM
पिथौरागढ़। डीडीहाट के दूनाकोट क्षेत्र पंचायत सीट से भाजपा के ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार हरेंद्र चुफाल विजयी।
31 Jul 20251:52:05 PM
पिथौरागढ़। मुनस्यारी की कांग्रेस विधायक हरीश धामी की गृह क्षेत्र पंचायत सीट से भाजपा के ब्लाक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार प्रदीप रावत विजयी। पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति को हराया।
31 Jul 20251:50:43 PM
ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित
1- कुटरी से दीपा देवी
2- चकरपुर से आशा बिष्ट
3- विगराबाग से कुलदीप सिंह राणा
4- गौहर पाटिया से गीता देवी
5- नोगवानाथ से माया चंद
6- खेतलसंडा मुस्ताजर रोहन चंद
7- कुटरा से गोपाल सिंह रौतेला
8- छिनकी से लक्ष्मी पांडे
9- आलावृद्धि से चंद्रकला
10- श्रीपुर बीचवा से दीपिका भट्ट
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित
1- चकरपुर बिलहरी से लक्ष्मी चंद
2- कुटरी से नेहा जोशी
3- बिगराबाग से भागीरथी राणा
4- खेतलसंडा मुस्तजार से सुनीता देवी
31 Jul 20251:49:07 PM
पिथौरागढ़। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी दीपिका बोहरा जिला पंचायत सीट छाना पांडेय से 374 वोट से विजयी।
31 Jul 20251:47:32 PM
प्रधान –
1. दोगड़ी कांडई – श्रीमती मुन्नी देवी बीजेपी
2. कठुड़ – श्रीमती सुमन देवी बीजेपी 3. टंगसा -श्री संतोष बिष्ट निर्दलीय
4. सिरौं- श्री जयेन्द्र कांग्रेस
5. किलोंडी- श्रीमती मीनादेवी निर्दलीय
6. टेड़ा खंशाल- श्रीमती प्रभा देवी निर्दलीय
7. धारकोट – श्री नरेंद्र लाल कांग्रेस
8. भतिंग्याला – श्री नवीन सिंह बीजेपी
9. मेडठेली – श्री यशवंत सिंह बीजेपी
10. सेमडूंगरा- श्री यदुवीर सिंह निर्दलीय
क्षेत्र पंचायत सदस्य –
जिला पंचायत – देवर खड़ोरा वार्ड
1- जय प्रकाश पंवार( कांग्रेस )- 556 कुल 1166
2- दिगंबर सिंह बीजेपी -533कुल मत -1075
पिलंग वार्ड –
1- श्री प्रकाश वर्तवाल- 296
2- श्री नंदन बिष्ट – 302
3- श्री विपिन – 427
4- श्री सुरेंद्र – 453
31 Jul 20251:42:42 PM
1 त्रियुगीनारायण से अमित कुमार मैखंडी
2 कंडारा से अजयवीर भंडारी
3 भीरी से किरन देवी
4 स्यूंर बांगर से रितु नेगी
31 Jul 20251:37:26 PM

जिला पंचायत सदस्य सिमकुना सीट से कांग्रेस समर्थित सरोज आर्या ने भाजपा प्रत्याशी दीपा देवी को 2900 मतों के अंतर से हराया। उन्हें 4800 मत मिले जबकि दीपा को 1900 मतों से संतोष करना पड़ा। जिला पंचायत सीट का यह पहला परिणाम था। जिससे कांग्रेसियों में जोश भर गया है।
31 Jul 20251:28:24 PM
टिहरी : विकासखंड जौनपुर में भुत्सी जिला पंचायत सीट से सीता देवी मनवाल 112 मतों से विजयी हुई। न्यायपालिका से लेकर जनता की अग्नि परीक्षा में भी सीता पास हुई।
31 Jul 20251:26:51 PM
त्रियुगीनारायण सीट से जिला पंचायत के लिए अमित मैखंडी विजयी। भाजपापृष्ठभूमि के हैं। बगावत कर लड़ा चुनाव।
31 Jul 20251:21:00 PM
टिहरी : विकासखण्ड प्रतापनगर में कंडियालगांव जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजय पंवार लगभग 900 मताें से जीती।
31 Jul 20251:06:25 PM

महतगांव ने एक नया इतिहास रच दिया है। महज 22 वर्षीय दीपेश हर्बोला ने ग्राम प्रधान पद पर बड़ी जीत दर्ज कर चौखुटिया ब्लॉक के सबसे युवा प्रधान बनने का गौरव हासिल किया है।
31 Jul 20251:00:07 PM
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत सीट स्यूर बांगर से रितु नेगी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई है।
31 Jul 202512:54:23 PM

धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत ने इस बार अनोखा संदेश दिया है। यहां की पंचायत में अब एक ही घर से दो जनप्रतिनिधि चुने गए हैं। पति प्रधान, पत्नी बीडीसी। सुमित लाल साह निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए, वहीं उनकी पत्नी कविता साह ने बीडीसी पद पर जोरदार मुकाबले में जीत दर्ज की। कविता साह ने 292 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरस्वती देवी को 72 मतों से हराया, जिन्हें 220 वोट मिले।
31 Jul 202512:48:17 PM
ग्राम पंचायत- विजयी
खैरनी – अजय सिंह
धारी- कमल जंतवाल
मल्ला वरधो -आशा
हलसों- संजय सिंह जैड़ा
तल्ला वरधों-नरेंद्र पाल सिंह
कोरड़ – दीपा देवी
सोनली-पुष्पा देवी
घंघरेटी-प्रेमा देवी
चंद्रकोट-पूरन चंद्र
जोशीखोला-पूजा जोशी
पटोड़ी सुनस्यारी-भगवती बिष्ट
हल्दयानी -मंजू देवी
दिग्थरी-दीपक रावत
ढोलगांव-सीमा देवी
भतरोज-सुनीता भट्ट
सेठी धारकोट-विमला देवी
तल्ली सेठी-प्रताप कुमार
घोड़िया हलसों-गणेश चंद्र
खैराली बुंगा-आनंद सिंह
बसगांव-दयाल सिंह
सोनगांव-देवी बोहरा
सीम-खीम सिंह बिष्ट
चोर्सा-किशोर सिंह बिष्ट
हरिनगर हरतोला-मुन्नी देवी
लोहली -निर्मला बिष्ट
डोबा-हरेंद्र सिंह
31 Jul 202512:32:20 PM
विकासखंड खिर्सू की ग्वाड़ सीट
विकासखंड खिर्सू की ग्वाड़ सीट से कांग्रेस समर्थित चैत सिंह जीतें। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत को 941 मतों से किया पराजित
जिला पंचायत सीट ग्वाड़ से विजयी प्रत्याशी चैत सिंह।
31 Jul 202512:30:59 PM
ग्राम पंचायत प्रधान कालसी ब्लॉक
ग्राम पंचायत प्रधान कालसी ब्लॉक
हयो टगरी से विपुल चौहान 80 बोट से जीत।
नगऊ से अजिंता की 3 मत से जीत।
माकटी से प्रमिला की 12 से जीत।
छटऊ से विक्रम की 1 से जीत।
बजऊ से चंद्र सिंह 12 वोट से जीत।
रिखाड से राकेश की 19 बोट जीत।
मगरोली से सविता राणा 88 जीत।
क्वारना से रिया चौहान 55 वोट से जीत।
अस्टाड से दयानंद 16 वोट से जीत।
लोरली से सुनीता 233 से जीत।
बोहा से प्रिया 18 से जीत।
31 Jul 202512:29:31 PM
टिहरी — विकासखंड थत्यूड (जौनपुर)
टिहरी —
विकासखंड थत्यूड (जौनपुर)
जौनपुर ब्लॉक के प्रधान पद हेतु विजय प्रत्याशी
1- ग्राम पंचायत मजगांव गोपाल सिंह – 336 मत
2- ग्राम पंचायत सेमवाल गांव- लक्ष्मी देवी – 147 मत
3-ग्राम पंचायत उनियाल गांव- विनीता देवी – 286 मत
4- ग्राम पंचायत जाडगांव- ओंकार सिंह-197 मत
5- ग्राम पंचायत नवागांव – सुमति देवी – 224 मत
6 – ग्राम पंचायत मरोड़ा- सरोप सिंह – 195 मत
7- ग्राम पंचायत हटवाल गांव- करिश्मा-325 मत
8- ग्राम पंचायत भुत्सी – दीवान सिंह – 240 मत
31 Jul 202512:28:57 PM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result L ive:कांग्रेस समर्थित चैत सिंह जीते
विकासखंड खिर्सू की ग्वाड़ सीट से कांग्रेस समर्थित चैत सिंह जीते। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत को 941 मतों से किया पराजित।
31 Jul 202512:27:27 PM
देहरादून। रायपुर ब्लाक के सिल्ला भटभेरी ग्राम पंचायत से प्रधान मगन लाल उनियाल सिर्फ एक वोट से जीते
31 Jul 202512:04:46 PM
चमोली जिले में दशोली के बणद्वारा में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले।
टॉस प्रकिया से नितिन 139 मत पाकर बनें प्रधान।
31 Jul 202512:03:21 PM
ग्राम पंचायत – विजयी
कोकिलबना -गीता देवी
बूढ़ीबना -ममता
सुनकिया -पूर्णिमा डंगवाल
गजार- शीतल बिष्ट
चौखुटा -लक्ष्मी देवी
मझेड़ा- कविता
बुराशी -अखिलेश बिष्ट
कौल- गीता देवी
परबड़ा- भगवती देवी
पनियाली -लीलाधर
31 Jul 202512:01:26 PM
द्वाराहाट ब्लाक: क्षेत्र पंचायत सीट सती नौगांव से भाजपा की कौशल्या देवी विजयी।
ये ग्राम प्रधान जीते
कफड़ा : बीना देवी
सैली सुनौली : सुजान सिंह
धौलान गूंथ: सपना देवी
उभयाडी : हिमांशु जोशी
छब्बीसा : बहादुर सिंह
दड़माड : भुवन चंद्र
बड़ेत : मंजू देवी
मासर : लीला देवी
तेली सुनौली : नंदन सिंह
31 Jul 202511:50:10 AM
टिहरी। विकासखंड भिलंगना के जिला पंचायत वार्ड बूढ़ाकेदार से निर्दलीय मकानी देवी पत्नी जितेन्द्र गुसाईं चुनाव जीती। उन्होंने भाजपा समर्थित संतोषी देवी को हराया।
31 Jul 202511:49:10 AM
देहरादून : धनौला 15 से क्षेत्र पंचायत सदस्य से देवरानी साक्षी थापा ने 23 वोट से जीत दर्ज की है। जबकि प्रधान पर जेठानी सोनिया थापा ने 30 वोट से जीत दर्ज की। दोनों पहली बार चुनावी मैदान में उतरी और जीत दर्ज की।
31 Jul 202511:48:52 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: विकासखंड चकराता परिणाम
1- बगूर पंचायत से प्रधान पद पर चंद्रा देवी 48 मतों से विजयी। चंद्रादेवी को 146 वोट व सुरेखा को 98 वोट मिले और 16 वोट रद्द।
2-चिल्हाड पंचायत से प्रधान पद पर सर्वानन्द बिजल्वाण 25 मतों से विजयी। सर्वानन्द को 252 व राजेंद्र दत्त को 227 वोट मिले और 5 वोट रद्द।
3- चातरा पंचायत से प्रधान पद पर शीला नौटियाल 305 मतों से विजयी। शीला को 423 व रीना नौटियाल को 118 वोट मिले और 38 वोट रद्द।
4- किस्तुड पंचायत से प्रधान पद पर रीना 311 मतों से विजयी। रीना को 338 व निर्मला को 27 वोट मिले और 7 वोट रद्द।
5- पेनुवा पंचायत से प्रधान पद पर अंकिता 1 वोट से जीती। दिलचस्प मुकाबले में अंकिता को 134 व राधा देवी को 133 वोट मिले और 5 वोट रद्द।
31 Jul 202511:47:30 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: थापली से नरेंद्र भट्ट प्रधान
कीर्तिनगर में थापली से नरेंद्र भट्ट प्रधान पद पर 89 वोट से जीते।
गोरशाली से वासुदेव भट्ट प्रधान पद पर 75 वोट से जीते।
31 Jul 202511:35:01 AM
ताड़ीखेत ब्लाक की पंतकोटला ग्राम पंचायत सीट से भुवन चंद्र बने प्रधान। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार को हराया।
31 Jul 202511:33:44 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान
मुनस्यारी। क्विरीजीमिया ग्राम पंचायत की विकास खंड में सबसे कम उम्र की 22 वर्षीय युवती ईशा ग्राम प्रधान चुनी गई। उसकी शैक्षिक योग्यता बीए बीएड है। यह मुनस्यारी का दूरस्थ गांव है।
31 Jul 202511:32:58 AM
ताड़ीखेत ब्लाक की मंगचौडा ग्राम पंचायत सीट से पूजा मेहरा बनीं प्रधान।
31 Jul 202511:31:11 AM
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर विकासखंड के रानीहाट नैथाना सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य बने संजय रावत।चौरास के नौर ग्राम सभा से प्रधान बने आशीष गैरोला।
31 Jul 202511:26:13 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: विकासखंड चकराता परिणाम
विकासखंड चकराता:
1- बगूर पंचायत से प्रधान पद पर चंद्रा देवी 48 मतों से विजयी। चंद्रादेवी को 146 वोट व सुरेखा को 98 वोट मिले।
2-चिल्हाड पंचायत से प्रधान पद पर सर्वानन्द बिजल्वाण 25 मतों से विजयी। सर्वानन्द को 252 व राजेंद्र दत्त को 227 वोट मिले।
31 Jul 202511:24:46 AM
रुद्रप्रयाग जिले में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांडारा जिला पंचायत सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। कांग्रेंस के अजयवीर ने भाजपा के सुमन नेगी को हराया है।
31 Jul 202511:08:11 AM
नैनीताल। ओखलढूंगा बीडीसी सदस्य में चिराग बोरा जीते।
31 Jul 202511:04:38 AM
देहरादून। कोटिमयचक से क्षेत्र पंचायत सदस्य बने हिमांशु पंवार ने 30 वोट से जीत दर्ज की।
31 Jul 202510:50:15 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: पंचायत सदस्य अमित कुकरेती जीते
देहरादून। रामनगर डांडा प्रथम से क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुकरेती 171 वोट से जीते।
31 Jul 202510:49:34 AM
ताड़ीखेत ब्लाक की पीपलटाना ग्राम पंचायत से प्रियंका पांडे प्रधान चुनी गईं।
31 Jul 202510:49:11 AM
पिथौरागढ़। बिण विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों के पहले चक्र के मतपत्र चौकाने वाले नजर आए। कुछ मतपत्र खाली थे कही पर मुहर नही लगी थी। कुछ मतपत्रों में सभी प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह पर मोहर थी। हद तो तब नजर आई जब मुहर के स्थान पर अंगूठे लगाए थे। कुछ बूथों पर तो रद्द मतपत्रों की संख्या 20 से 25 तक थी। उड़इसेरा गाव में प्रधान मात्र चार मतों से विजयी रहा। यहां पर सबसे अधिक मतपत्र रद्द रहे। मतदाताओं का मतदान का यह व्यवहार अजीब प्रतीत हो रहा है। गिनती आठ राउंड में होगी। एक राउंड की गिनती में लगभग ढाई घंटे का समय लगा।
31 Jul 202510:48:41 AM
रानीखेत। ताड़ीखेत की मंगचौडा सीट से निर्दलीय बीडीसी प्रत्याशी बबली मेहरा जीतीं।
31 Jul 202510:48:12 AM
रानीखेत में बीडीसी पद पर पूर्व प्रमुख रचना चुनाव जीतीं।
ताड़ीखेत की चर्चित मकड़ौं क्षेत्र पंचायत सीट से पूर्व ब्लाक प्रमुख रचना रावत 211 मतों से चुनाव जीत गई हैं।
31 Jul 202510:40:06 AM
टिहरी के विकासखंड जाखनीधार मंदार जिला पंचायत वार्ड से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी विजय पाल रावत लगभग 500 वोटों से आगे चल रहे।
31 Jul 202510:39:00 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: नैनीताल का पंचायत चुनाव परिणाम
भीमताल ब्लॉक
क्षेत्र पंचायत सदस्य
जंगलियागांव- एससी आरक्षित-गीता आर्य
रानीबाग द्वितीय-संदीप राणा
बेलुवाखानखान प्रथम-शांति पांडेय
थापला- चित्रा पंत
बेल-संदीप गोस्वामी
रानीबाग प्रथम-ज्योति डसीला
रौंसिल- ममता भनवाल
ग्राम प्रधान
पिनरौ- तारा पलड़िया
बानना- दीपा
पस्तोला-खष्टी राघव
हरिनगर जंगलियागांव-जानकी
पांडेगांव-कृष्ण चंद्र
डहरा -मनोज
जलालगांव-खुशाल सिंह बिष्ट
पनियाबोर-मनोज कुमार
31 Jul 202510:35:46 AM

चंपावत में मतगणना स्थल से बाहर भारी हुजूम उमड़ा।
31 Jul 202510:34:31 AM
देहरादून। ग्राम पंचायत धनोला 15 से क्षेत्र पंचायत सदस्य पर साक्षी थापा ने 23 वोट से जीत दर्ज।
31 Jul 202510:20:34 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: बीडीसी के परिणाम आने लगे
बीडीसी के परिणाम आने लगे। मलोहाघाट विविल से ममता जीती।
31 Jul 202510:16:03 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: पिथौरागढ़ के नतीजे
पिथौरागढ़ में विकासखंड विण से प्रथम राउंड में ग्राम प्रधान के विजयी प्रत्याशियों की सूची
1. आगर- शंकर प्रसाद
2. छेड़ा- त्रिलोक सिंह
3. स्याला- रमा पाटनी, 20 मतों से विजयी
4. ढुंगाभूल- बलवंत सिंह
5. छाना पांडे- गौरव पांडे, 42 मतों से
6. मझेड़ा- कपिल जोशी, 36 मतों से
7. पाली- मुकेश कुमार- निर्विरोध
8. उखड़ीसेरी- कुंडल सिंह बसेड़ा, चार मतों से विजयी
9. तिलतड़- धीरेंद्र चंद
10. रोड़ी- पवन रोड़ियाल
11. झूणी- बबीता देवी
12. मलान- विमला रावत, निर्विरोध
13. सटगल- सुषमा देवी
31 Jul 202510:14:52 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: शिलिंग से मीना गोस्वामी विजयी
31 Jul 202510:13:40 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: रामनगर के नतीजे
रामनगर में पाटकोट से जितेंद्र, क्यारी से नवीन सती सती, छोई से इंदु लटवाल, भलोन से धर्मेंद्र, टेड़ा से रश्मि रावत, चुकुम से मनोहर लाल ग्राम प्रधान चुने गए।
31 Jul 202510:10:30 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: पिथौरागढ़ के नतीजे
31 Jul 202510:09:37 AM
रामनगर में 50 में से सात प्रधान पदों का रिजल्ट आया।
31 Jul 202510:02:24 AM
देहरादून की छह विकासखंड के 1095 बूथों की मतगणना के लिए 235 टेबल लगाई हैं। विकासखंड चकराता एवं कालसी में 24-24, विकासनगर 60, सहसपुर 50, रायपुर 30, डोईवाला में 47 टेबल लगाई हैं।
31 Jul 202510:00:07 AM
कुमाऊं के छह जिलों के 41 विकासखंडों में सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है। पहले प्रधान पद पर पड़े वोटों की गिनती हो रही है और परिणाम भी आने लगे हैं। इसके बाद बीडीसी मेंबर और फिर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना होगी। प्रत्याशी व समर्थक मतगणना केंद्रों में जुटे हैं।
31 Jul 20259:57:01 AM
रामनगर में मतगणना स्थल के बाहर से प्रत्याशियों की जीत के लिए लगाई गई माला की दुकान।
31 Jul 20259:52:50 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: तामली से कुसुम जोशी प्रधान
31 Jul 20259:50:53 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: पहले राउंड की गिनती जारी

सल्ट ब्लाक के लिए जीआईसी खुमाड़ में बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहले राउंड की गिनती चल रही है।
31 Jul 20259:38:34 AM
रुद्रप्रयाग जिले के तीनों विकास खंड मुख्यालय में शांति पूर्वक चल रही मतगणना।
31 Jul 20259:37:47 AM

रामनगर में प्रधान पद पर नवीन सती लगातार 21 वोट से जीते।
31 Jul 20259:36:29 AM
ग्राम पंचायत कोटिमयचक से प्रधान बनीं शिवानी, 17 वोट से जीत दर्ज की।
31 Jul 20259:35:55 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: दूधली से अनूप बने प्रधान
दूधली से अनूप प्रधान बने।
नागल ज्वालापुर से जितेंद्र कुमार बने ग्राम प्रधान।
31 Jul 20259:35:26 AM
नागल बुलंदावाला से प्रधान पद हेतु अंजू की जीत।
सिमलास ग्रांट से सुषमा बोरा बनीं प्रधान।
31 Jul 20259:34:47 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: कुड़ियाल से राखी सिंह प्रधान
ग्राम पंचायत कुड़ियाल से राखी सिंह प्रधान बनी, 157 वोट से जीत दर्ज की।
31 Jul 20259:32:49 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: धनोला से सोनिया थापा प्रधान

ग्राम पंचायत धनोला से सोनिया थापा बनीं प्रधान, 30 वोट से जीत दर्ज की।
31 Jul 20259:31:56 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: चलचला से ऊषा देवी ग्राम प्रधान
ग्राम पंचायत चलचला से ऊषा देवी ग्राम प्रधान बनीं, 53 वोट से जीत दर्ज।
31 Jul 20259:18:05 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: राकेश जवाड़ी से बने प्रधान
ग्राम पंचायत कार्ली गाड से राकेश जवाड़ी से बने प्रधान , 200 वोट से जीत दर्ज।
31 Jul 20259:17:44 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: एक वोट से जीत दर्ज की
ग्राम पंचायत सिल्ला से मगन लाल उनियाल बने प्रधान, एक वोट से जीत दर्ज की।
31 Jul 20259:07:07 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: जयकृष्ण ममगाईं बने प्रधान
देहरादून। ग्राम पंचायत फुलेत ने जयकृष्ण ममगाईं बने प्रधान, 15 वोट से जीते।
31 Jul 20259:05:55 AM
देहरादून। सौडा सरोली ने कंचन राणा ग्राम प्रधान बनीं। 100 वोट से जीत की दर्ज।
31 Jul 20258:54:24 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: मतगणना करते कार्मिक

रायपुर विकासखंड की मतगणना करते कार्मिक।
31 Jul 20258:52:44 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: जुटने लगे प्रत्याशी समर्थक

स्याल्दे ब्लाक मुख्यालय के बाहर प्रत्याशी समर्थक भी जुटने लगे हैं। यहां प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना को 14 टेबल लगी हैं।
31 Jul 20258:51:30 AM

अल्मोड़ा। पहले चरण में ग्राम प्रधानों की मत पेटियां खोली जा रही हैं। द्वितीय चरण में क्षेत्र पंचायत तथा तृतीय चरण में जिला पंचायत के प्रत्याशियों की मत पेटियां खोली जाएंगी।
31 Jul 20258:49:21 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: मतगणना में जुटे कार्मिक

रामनगर महाविद्यालय में पंचायत चुनाव की मतगणना में जुटे कार्मिक।
31 Jul 20258:29:24 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रण में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 1472 पदों पर हुए चुनाव में 4566 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद थी।आज मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई तो प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की नजर हार जीत पर लगी है।मतपत्रों की छंटाई करने में मतगणना कर्मी जुटे हैं।
जिले के जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, सितारगंज व खटीमा ब्लाक क्षेत्र में कुल 745433 मतदाताओं में से 613577 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। मत पत्रों की गणना के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेटों, 500 मतगणना सुपरवाइजर और 2000 मतगणना सहायकों की डयूटी लगाई गई है। मतगणना के लिए दो शिफ्टों में कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। पहली शिफ्ट के कर्मचारी सुबह छह बजे से मतगणना स्थल पहुंचकर आठ बजे से वोटों की गिनती करेंगे। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी शाम छह बजे मतगणना स्थल पहुंचेंगे। जो कार्य समाप्ति तक रहेंगे। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्यों के मत पत्रों की गिनती होगी। उसके बाद प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों के मतपत्र गिने जाएंगे। इसके लिए 225 टेबलों पर 2500 कार्मिक मतों की गिनती कर रहे हैं। इनमें 500 मतगणना सुपरवाइजर व 2000 मतगणना सहायक लगाए गए हैं। मतगणना के लिए विकास खंड खटीमा में 30 टेबल, सितारगंज में 40 टेबल, रुद्रपुर में 26 टेबल, गदरपुर में 34 टेबल, बाजपुर में 35 टेबल, काशीपुर में 34 टेबल व जसपुर 26 टेबल लगाई जाएंगी।
मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के एजेंटों की निगाहें मतपत्रों पर लगी हैं कि एक भी मतपत्र इधर उधर न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है ।जिससे मतगणना में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो सके।
31 Jul 20258:28:00 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: पौड़ी में मतगणना शुरू
त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत चल रही प्रक्रिया में गुरुवार सुबह 7.40 बजे संबंधित उप जिलाधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया। तत्पश्चात निर्वाचन कर्मी मत पेटिकाओं को मतगणना कक्ष में लाये। सुबह 8.00 बजे से जिले के सभी 15 विकास खण्डों में मतगणना शुरु हो गयी। गौरतलब है कि पौड़ी जनपद में 1166 ग्राम पंचायतें हैं। 975 ग्राम प्रधान, 346 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 38 जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव हुए हैं। मतगणना के लिये 15 विकासखंडों में 180 टेबल लगायी गयी हैं।
31 Jul 20258:27:19 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: देहरादून में मतगणना शुरू
देहरादून में रायपुर विकासखंड की 61 बूथों की मतगणना शुरू हो गयी है। मतगणना को लेकर कार्मिक सुबह छह बजे मतगणना स्थल पहुंच गए थे। कार्मिकों की उपस्थिति को लेकर दो टेबल लगाए गए हैं। इसके साथ मतगणना के लिए 24 टेबल लगाई गई है। प्रति टेबल मतगणना के लिए प्रवेक्षक समेत पांच कार्मिक तैनात किए गए है। मतपेटियां टेबल पर पहुंच चुकी है। कार्मिकों ने बैलेट की गड्डी बनानी शुरू कर दी है। तकरीबन दो घण्टे बैलेट की गड्डी बनाने में लगेगा। जिसके बाद बैलेट गिनाने शुरू होंगे। इसके साथ ही माइक खराब होने से कार्मिकों को मतगणना टेबल तक पहुंचने में परेशानी हुई। मतगणना रूम के बाहर पुलिस कर्मी तैनात हो गए हैं। जिन प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के पास हैं। उनको मतगणना रूम में प्रवेश दिया जा रहा है।
31 Jul 20258:01:13 AM
सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। जिला निर्वाचन के हिसाब से रायपुर विकासखंड में सबसे ज्यादा मतदान 86.59 प्रतिशत हुआ है। लेकिन वोटर की संख्या बल कम है। इसी क्रम में चकराता विकासखंड में 76.60, कालसी में 74.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। लेकिन दोनों विकासखंड में 47 हजार से कम मतदाताओं ने मतदान किया। ऐसे में कालसी और चकराता विकासखंड में रात 10 बजे तक मतगणना पूरी होने के आसार लगाए जा रहे हैं।
31 Jul 20257:57:44 AM
देहरादून जिले में दोपहर तक रायपुर विकासखंड की मतगणना पूरी हो जाएगी। जबकि सहसपुर, डोईवाला, विकासनगर में मतप्रतिशत घटा है। लेकिन तीनों विकासखंड में एक लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। इन विकासखंडों में रातभर मतगणना का दौर जारी रहेगा।
31 Jul 20257:56:23 AM
आज देहरादून की छह विकासखंडों में त्रिस्तरीय चुनाव की मतगणना होनी है। मतपेटी में कैद प्रत्याशियों का परिणाम होने के साथ ही भविष्य भी तय हो जाएगा। विभिन्न पदों के लिए 4,24,455 मतदाओं ने 1934 प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। रायपुर विकासखंड में सबसे ज्यादा 86.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। लेकिन अन्य विकासखंडों की अपेक्षा यहां मतदाताओं की संख्या बल कम है। विकासखंड में विभिन्न पदों के लिए 19621 मतदाताओं ने मतदान किया।
31 Jul 20257:35:24 AM
पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने दावा किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग किया। इसलिए पंचायतों में भाजपा की रिकार्ड जीत सुनिश्चित है।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने में जुटी है और पंचायत चुनाव में जनता ने सरकार के इन कार्यों पर मुहर लगाई है। पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 और द्वितीय चरण में 70 प्रतिशत मतदान इसका उदाहरण है।
उन्होंने पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने के साथ ही सरकार द्वारा पंचायतों में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया और कहा कि इन सभी कार्यों की बदौलत ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है।
31 Jul 20257:20:30 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: इन पदों के लिए होगा फैसला
31 Jul 20257:19:47 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मतगणना केंद्र व उसके आसपास से विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। आयोग ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
31 Jul 20257:19:17 AM
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल के अनुसार मतगणना की निगरानी प्रेक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारी करेंगे। रिटर्निंग अधिकारियों के स्तर से चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
31 Jul 20257:18:48 AM
अब गुरुवार को मतगणना प्रारंभ होने जा रही है, जिसमें साफ होगा कि किसके सिर जीत का सेहरा बंधा और किसे पराजय मिली। मतगणना के दृष्टिगत सभी जिलों में ब्लाक मुख्यालयों में तैयारी पूरी कर ली गई है।
31 Jul 20257:18:11 AM
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Live: दो चरणों में हुआ था मतदान
हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में 24 व 28 जुलाई को मतदान हुआ था। दोनों चरणों में कुल 68.16 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
31 Jul 20257:17:38 AM
मतगणना के दृष्टिगत प्रेक्षक व जोनल मजिस्ट्रेट ने मोर्चा संभाल लिया है। मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पंचायतों में 22,429 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
