Uttarakhand news: भराड़ीसेंण में कल से मानूसन सत्र, मौसम और विपक्ष दोनों से निपटने की पूरी तैयारी

देहरादून: विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त तक होना है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे प्रशासन की चुनौतियां बढ़ सकती हैं। चमोली जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में सरकार, शासन, प्रशासन, विधायकों को मौसम भी बड़ा चेलेंज दे सकता है।

Uttarakhand news: गैरसेंण के भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक होगा मानसून सत्र, जानिए इस बार क्या है खास
इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गैरसेंण पहुंच गए हैं। इससे पहले विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने भी गैरसेंण पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही भाजपा के विधायक, विपक्ष कांग्रेस के नेता और विधायक भी गैरसेंण पहुंच गए हैं। शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सीएम धामी के अलावा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत सभी विधायक मौजूद रहे।

इस बार विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री की भूमिका सुबोध उनियाल निभाएंगे। सरकार की ओर सेउत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण संबंधी विधेयक समेत 8 से 9 विधेयक सत्र में पेश किए जाएंगे। सत्र को लेकर विपक्ष की भी पूरी तैयारी है। कांग्रेस ने आपदा और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार की घेरने की रणनीति तैयार की। कांग्रेस सरकार को सदन के बाहर से लेकर सदन तक घेरने की तैयारी में है।

नैनीताल और अन्य जगहों पर चुनाव के दौरान सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस हंगामा करने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करने की तैयारी है। इसके अलावा बेरोजगार, सड़क, कानून व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई है। सरकार की ओर से भी इन मुद्दों पर विपक्ष के जबाव देने की रणनीति पर काम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *