भर-भरा कर गिरे मकान आफ़त में ग्रामीणों की जान कुदरत के क्रोध की ये खौफनाक तस्वीरें राजधानी देहरादून के सीमावर्ती गांव टिमली की है जहां लगातार जारी बारिश के चलते चंद पलो में कई मकान ताश के पत्तों की तरह धराशाई हो गए। बताया जा रहा है कि यहां पिछले एक सप्ताह से आफ़त की बारिश के चलते लगातार कच्चे मकान धराशाई हो रहे हैं जिसके चलते टिमली गाव के ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
वही आज सुबह भी बारिश के चलते देखते देखते एक एक करके कई घरों की दिवारे जमींदोज हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे की चपेट कोई परिवार का इंसान नहीं आया जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
प्रदेश में लगातार जारी आफ़त की बारिश ने पहाड़ से मैदान तक जमकर आफ़त मचाई हुई है जिसके लगातार अलग अलग इलाकों से बारिश से नुकसान की खबरें सामने आ रही है लेकिन सबसे ज्यादा नुक्सान सहसपुर विधानसभा के टीमली गांव में हुआ यहां शिवालिक की पहाडियों के बीच बसे उत्तराखंड राज्य के सीमावर्ती गांव टिमली में लगातार कच्चे मकान भारी बारिश में ध्वस्त हो रहे हैं बताया जा रहा है
एक सप्ताह में लगभग दो दर्जन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बारिश की भेंट चढ़ गए और आगे कब किस परिवार के सिर से छत छिन जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है और इसी के चलते टीमली वासी अब खौफजदा हैं मकानों के ध्वस्त होने की यह वीडियो रूह कंपाने वाली है देखिए रिपोर्ट…।
