उत्‍तराखंड की शांत वादियों .. ‘हमें चाहिए आजादी’ के नारे..और हिंदू समाज पर गलत टिप्पणी ..इसके पीछे किसकी साजिश ?

उत्‍तराखंड की शांत वादियों .. ‘हमें चाहिए आजादी’ के नारे..और हिंदू समाज पर गलत टिप्पणी ..इसके पीछे किसकी साजिश ? विपक्ष पर आरोप बाहरी तत्व से अशांति फैलाने की हो रही है कोशिश

देहरादून। यूकेएसएससी की परीक्षा में नकल के विराेध को लेकर परेड ग्राउंड के बाहर चल रहा बेरोजगार संघ का प्रदर्शन धीरे-धीरे दूसरा रुख अख्तियार करता दिख रहा है। बुधवार देर रात धरनास्थल का माहौल उस समय अचानक बदल गया जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘हमें चाहिए आजादी’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

स्थानीय का आरोप छात्रों के विरोध प्रदर्शन मे अराजक तत्व घुसकर ऐसा कर रहे हैं या फिर विपक्ष के समर्थित प्रोटेस्टर खुद जिले के सहसपुर में एक मुस्लिम बच्चे द्वारा हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने से हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए। उन्होंने देहरादून-पांवटा राजमार्ग पर प्रदर्शन किया जिससे जाम लग गया। बजरंग दल ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर सड़कें जाम की जाएंगी। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया और धरना समाप्त कराया।

बजरंग दल के नेता शेखर बंसल ने कहा कि पछवादून सहसपुर क्षेत्र में लगातार विशेष समुदाय की कुछ लोग हिंदू धर्म को निशाना बना रहे हैं और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। जिसमें जिहादी ताकतों ने शंकरपुर निवासी मुस्लिम बच्चे से हिंदू समाज को अपशब्द कहने का वीडियो प्रसारित कराया। जिससे हिंदू संगठनों के लोगों में आक्रोश है।