अल्मोड़ा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार वर्ष के कार्यकाल की सराहना, पुस्तक ‘नायक से जननायक तथा धामी की धमक’ का विमोचन

अल्मोड़ा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार वर्ष के कार्यकाल की सराहना, पुस्तक ‘नायक से जननायक तथा धामी की धमक’ का विमोचन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री के चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल को राज्यहित में ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक श्री मदन मोहन सती द्वारा लिखित पुस्तक “नायक से जननायक तथा धामी की धमक” का विमोचन भी हुआ।

 कुलपति प्रो. बिष्ट ने कहा – “धामी जी कुशल नेतृत्वकर्ता, चार साल वाकई बेमिसाल”
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी पूरे राज्य को एक सूत्र में बांधने का काम कर रहे हैं। पिछले चार वर्षों में राज्य ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और अब उत्तराखंड बड़े एवं साहसिक निर्णय लेने वाले राज्य के रूप में जाना जाने लगा है।

चार वर्षों का विकास: प्रमुख उपलब्धियां एक नजर में
गोष्ठी में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की:

– समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना
– देश में खनन सुधारों से राजस्व में प्रथम स्थान
– सख्त भू-कानून से जमीनों की धोखाधड़ी पर रोक
– कड़क नकल विरोधी कानून
– धर्मांतरण विरोधी सख्त कानून
– ऋषिकेश-कर्णप्रयाग एवं टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर तेज गति से काम
– घटती बेरोजगारी दर

शिक्षा में क्रांति
– मॉडल स्कूलों की स्थापना
– स्मार्ट क्लासरूम और ऑनलाइन शिक्षा का विस्तार
– छात्रवृत्ति एवं कौशल विकास कार्यक्रमों में उल्लेखनीय प्रगति

रोजगार और स्वरोजगार
– भर्ती प्रक्रियाओं का सरलीकरण एवं पूर्ण पारदर्शिता
– 26,000 से अधिक नियमित सरकारी नौकरियां
– स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा
– होमस्टे और पर्यटन आधारित रोजगार में जबरदस्त वृद्धि

 सुशासन की मिसाल
– सरलीकरण, समाधान और निस्तारण की नीति प्रभावी क्रियान्वयन
– सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण, ई-ऑफिस और तकनीकी निगरानी
– जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण

महिला सशक्तिकरण में गेम चेंजर कदम
– महिला सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर
– स्वयं सहायता समूहों का विस्तार
– ‘लखपति दीदी’ योजना ने बदली हजारों महिलाओं की जिंदगी

इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण

– सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार
– पर्यटन स्थलों का तेज विकास
– कृषि-बागवानी संवर्धन और ग्रामीण आजीविका में बढ़ोतरी
– अंत्योदय की भावना से कमजोर वर्गों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाएं

वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ये चार वर्ष राज्य के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुए हैं।गोष्ठी में प्रतिभागियों ने भविष्य के लिए कई रचनात्मक सुझाव भी दिए, जिन्हें राज्य सरकार आगे ले जाने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *