Kedarnath Helicopter Crash में पायलट राजवीर सिंह की मौत, हाल ही में दो जुड़वां बच्चों के बने थे पिता

Kedarnath Helicopter Crash में पायलट राजवीर सिंह की मौत, हाल ही में दो जुड़वां बच्चों के बने थे पित

केदारनाथ (kedarnath) में रविवार सुबह करीब 5 बजकर 17 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। केदारनाथ के गौरीकुंड खर्क की पहाडियों में ये हैली क्रैश हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत सात (Seven Dead) लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर(uttarakhand helicopter crash) गुप्तकाशी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। इसी में सवार जयपुर के पायलट राजवी सिंह की भी जान चली गई। बता दें कि राजवीर ने 14 साल सेना में सेवा दी है। जिसके बाद वो रिटायर हो गए। आर्मी में वो लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर थे।

उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश(chopper) हादसे का शिकार हुए जयपुर के पायलट राजवीर सिंह के निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आदि नेताओं ने शोक जताया है।

हाल ही में दो जुड़वां बच्चों के बने थे पिता
शास्त्री नगर के रहने वाले पायलट राजवीर सिंह चार महीने पहले ही जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। उनकी पत्नी दीपिका भी पायलट हैं। राजवीर को करीब 2000 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव है। बीते साल ही वो आर्यन एविएशन (aryan aviation) कंपनी से जुड़े थे।उनके निधन के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

खराब मौसम बताई जा रही वजह
हादसे को लेकर जिला पर्यटन विकास अधिकारी और नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर यात्रियों को वापस अपने गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था। घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया। पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

मृतकों की पहचान
राजवीर (पायलट)
विक्रम रावत bktc निवासी ऊखीमठ
विनोद (66) उत्तर प्रदेश
तृष्टि सिंह (19) उत्तर प्रदेश
राजकुमार (41) निवासी गुजरात
श्रद्धा (35)
काशी बालिका (10)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *