सीएम धामी के हल्दूचौड़ आने से पूर्व हाईवे में गिरी खनन सामग्री बनी दुर्घटना का सबब

लालकुआं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्दूचौड़ गौशाला में आने से पूर्व हाईवे में मोटाहल्दू मुख्य बाजार में स्टोन क्रशरों को उनके द्वारा विभिन्न स्थानों में बनाए गए स्टॉक से ओवरलोड आरबीएम लाने के दौरान गिरी खनन सामग्री ने हाईवे में वाहनों के स्लिप होने की स्थिति उत्पन्न कर दी है, मोटाहल्दू क्षेत्र में भारी मात्रा में खनन सामग्री हाईवे में गिरी पड़ी है, और इसी रोड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला हल्दूचौड़ को आना है, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मोटाहल्दू के अध्यक्ष संदीप पांडे ने हाईवे की कार्यदाई संस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा हाईवे में ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री का इसी रोड से आगमन होने वाला है दूसरी ओर सड़क पर भारी मात्रा में आरबीएम पड़ा हुआ है, और वह सड़क दुर्घटना को दावत दे रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से हाईवे की उक्त कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *