सीएम धामी का बड़ा बयान पक्षपात और भ्रष्टाचार की रीढ़ को तोड़ा,छोटी मछली हो या बड़ी मछली कोई नहीं बचेगा

 

उत्तराखंड के मुख्य सेवक सदन में फिर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है सीएम धामी विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। सिंचाई विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम लिमिटेड के अंतर्गत विभिन्न पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। प्रदेश में युवाओं को पिछले साढ़े 3 वर्षों में 24000 से अधिक पदों पर सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं। कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सीएम धामी ने कहा कि विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों के ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह’ में आए हुए सभी लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

आज नियुक्ति पत्र पाने वाले परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत 43 पात्रों को परिचालक पद पर नियुक्ति के साथ ही सिंचाई विभाग के अंतर्गत 129 नव चयनित प्रारूपकारों एवं 15 नवचयनित नलकूप मिस्त्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

नियुक्ति पत्र पाने वाले चयनित अभ्यर्थियों के साथ ही आपके माता-पिता, गुरुजनों को भी शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप लोगों को जो जिम्मेदारियां मिली हैं, आप सभी उनकी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। परिवहन विभाग में लंबे समय से मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत पद रिक्त पड़े थे। जिन्हें हमारी सरकार ने भरने का काम किया है।

पिछले साल 150 मृतक आश्रितों को नियुक्तियां प्रदान की गई थी, जिसके बाद आज शेष 43 मृतक आश्रितों को नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। हमारी सरकार ने परिवहन निगम के प्रबंधन और कर्मचारियों के साथ मिलकर एकजुट प्रयास किए हैं। जिससे परिवहन निगम वित्तीय संकट से बाहर निकलने में कामयाब हुआ है। आज नई बसें शामिल हो रही हैं, कर्मियों को नए वेतनमान का लाभ मिल रहा है। कार्यशालाओं और नए बस अड्डों का निर्माण हो रहा है।

परिवहन और सिंचाई विभाग दोनों ही प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। नवनियुक्त ड्राफ्टमैन और नलकूप मिस्त्रियों की उपयोगिता बहुत महत्वपूर्ण है। जिन अभ्यर्थियों को आज सिंचाई विभाग में ड्राफ्टमैन पद पर नियुक्तियां मिली हैं, उनमें से 10 अभ्यर्थियों को राज्य आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत अवसर मिल रहा है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड में पहले भर्तियों में पक्षपात और भ्रष्टाचार होता था। हमने संकल्प लिया कि किसी भी कीमत पर भावी कर्णधारों की योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हमने नकलमाफिया को रोकने और उनकी रीढ़ तोड़ने का काम किया”

जब हम नकलमाफियाओं पर कार्रवाई कर रहे थे, उस समय युवाओं को बरगलाने का भी काम किया गया। हम पूरे भारत का सबसे सख्त नकलरोधी कानून लेकर आए। ये सभी नियुक्तियां बिना किसी भ्रष्टाचार, पक्षपात के हुई हैं।

हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की है। अब छोटी मछली हो या बड़ी मछली सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विकसित भारत के संकल्प के लिए विकसित उत्तराखंड जरूरी है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *