राखी के दिन बहन को भूलकर भी न दें ये तोहफे, वास्तु के अनुसार नहीं है सही

 हर साल की तरह इस बार भी सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस बार 9 अगस्त को राखी का ये पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाईयों को राखी बांधती है। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते है। हालांकि उपहार में ऐसी चीज ना दें, जो रिश्ते के लिए नकारात्मक साबित हो। चलिए आपको बताते है कि बहनों को क्या नहीं देना चाहिए?
RAKSHA BANDHAN

रक्षाबंधन 2025 गिफ्ट Raksha Bandhan 2025 Gift

रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुरक्षा का वचन का प्रतीक है। इस दिन भाईयों द्वारा अपनी बहनों को उपहार देने की परंपरा हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की माने तो कुछ उपहार ऐसे होते है जिन्हें देने से परहेज करना चाहिए। ये उपहार आपके रिश्ते पर खराब असर डालते है। चलिए जानते है कि रक्षाबंधन पर बहनों को कौन सा तोहफा नहीं देना चाहिए।

RAKSHA BANDHAN
काले कपड़े- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर काले रंग के वस्त्र या कोई भी उपहार देने से बचे। काले रंग को दुख और नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इसलिए जरूरी है कि आप ध्यान रखें कि रक्षाबंधन पर बहन को काले रंग का कोई भी उपहार ना दें।

RAKSHA BANDHAN

परफ्यूम- कई लोग तोहफे में परफ्यूम देते है। लेकिन ये एक अच्छा ऑप्शन नहीं हैं। वास्तु शास्त्र की माने तो बहन को रक्षाबंधन पर परफ्यूम ना दें। कहा जाता है कि परफ्यूम आपके जीवन में बिन बुलाए मुसीबत की वजह बन सकता है।

RAKSHA BANDHAN

घड़ी- रक्षाबंधन पर कई लोग अपनी बहनों को घड़ी गिफ्ट करते हैं। लेकिन अगर ना दें तो अच्छा रहेगा। घड़ी या समय का संबंध शनि महाराज से किया जाता है। कई बार घड़ी बंद हो जाती है। ऐसे में आपके रिश्ते खराब हो सकते है। घड़ी को बंधन या फिर कठिन समय का प्रतीक माना गया है।

नुकीली या धारदार चीजें- ध्यान रहे रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को धारदार या नुकीली चीजें ना दें। साथ ही कांच का कोई सामान भी तोहफे में देने से बचें। कहा जाता है कि इससे भाई-बहन के अटूट रिश्ते में दरार आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *