उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानी आरक्षण में फर्जीवाड़ा
इस मामले की शिकायत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने की है। शिकायत में अंदेशा जताया गया है कि राज्यभर में इस तरह के कई फर्जी सर्टिफिकेट बनाए गए हैं। शिकायत को सूबे के मुख्यमंत्री धामी ने गंभीरता से लिया है।
सीएम धामी ने बैठाई SIT जांच
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की एसआईटी (SIT) से जांच कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले की गहन जांच कर पूरी सच्चाई सामने लाई जाए
