PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त होगी जारी
उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की। मंत्री ने बताया 2 अगस्त को बनारस में किसानों की 20वीं किस्त जारी की जाएगी। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को किस्त जारी करेंगे।

उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें किसानों के खातों में सीधे लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने पर चर्चा हुई। बता दें कि इस राशि से 8 लाख 28 हज़ार 787 किसानों को कुल 184.25 करोड़ की धनराशि से लाभांवित किया जाएगा।
किस जिले से कितने किसानों को मिलेगा लाभ
जानकारी के लिए बता दें अल्मोड़ा के 1 लाख 5 हजार 88 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। वहीं बागेश्वर में 23 लाख 62 हजार, चमोली के 47 हजार 262, हरिद्वार के 1 लाख 3 हजार 62 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। जबकि चंपावत में 37 हजार 699 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसानों से सीधा संवाद करेंगे
