हल्द्वानी -गोला की एप्रोच रोड फिर धंसी,मौके पर पहुँचे अधिकारी

हल्द्वानी। पिछले वर्षा काल में गोला की एप्रोच रोड के धंसने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर मरम्मत का काम किया जा रहा था, लेकिन शनिवार रात हुई बारिश के बाद यह रोड फिर से धंस गई। इसके बाद NHAI ने एक बार फिर मरम्मत का काम शुरू किया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मिट्टी डालकर सड़क को लेवल किया गया था, लेकिन बारिश होते ही यह हिस्सा धंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और NHAI के अधिकारियों से जानकारी ली।

 

मजिस्ट्रेट ने बताया कि NHAI की टीम ने उन्हें सूचित किया कि मिट्टी के धंसने की वजह से समस्या उत्पन्न हुई है, जिसकी मरम्मत की जा रही है। अब कंक्रीट डालकर रोड को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई समस्या न हो।

स्थानीय निवासियों ने NHAI के कामकाज पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। उधर, प्रशासन ने NHAI से काम की निगरानी बढ़ाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *