लालकुआं- यहां जर्मन शेफर्ड कुत्ते से महिला पर करवाया हमला, जांच में जुटी पुलिस

लालकुआं। बिन्दुखत्ता के पुराना खत्ता निवासी समाजसेवी ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी महिला पर कुत्ते से हमला करवाकर शारीरिक चोट पहुँचाने एवं अभद्र व्यवहार करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

 

प्रति जानकारी के अनुसार तिवारीनगर, पुराना बिन्दुखत्ता निवासी शिब्बन सिंह बिष्ट द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह बिष्ट के घर, जो मेरे ही गांव के निवासी थे, एक आर्थिक लेन-देन के संबंध में गया।

 

 

दरअसल, कुंदन सिंह मेहता निवासी टूटी पुलिया, बिन्दुखत्ता, का गन्ने के सट्टे का धन त्रुटिवश लक्ष्मण सिंह बिष्ट के खाते में चला गया था। उक्त धनराशि की वापसी हेतु जब कुंदन सिंह ने प्रयास किए,

 

 

तो लक्ष्मण सिंह की माता द्वारा धनराशि लौटाने से इनकार कर दिया गया। कुंदन सिंह द्वारा मुझसे अनुरोध किए जाने पर मैं स्वयं उनके पैसे दिलवाने के उद्देश्य से लक्ष्मण सिंह के घर गया।

 

 

वहाँ जाने पर जब मैंने विनम्रतापूर्वक उक्त धनराशि लौटाने की बात कही, तो लक्ष्मण सिंह की माता अत्यंत क्रोधित हो गई और उन्होंने अपनी पुत्री रेखा बिष्ट को बुला लिया,

 

 

जिन्होंने मेरे साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया। मैं परिस्थिति को देखते हुए और एक महिला के प्रति सम्मान रखते हुए बिना विवाद किए वहाँ से अपने घर लौट आया।

 

किन्तु शाम लगभग 6 बजे रेखा बिष्ट, अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ मेरे घर आ धमकी और मेरी पत्नी श्रीमती माया देवी के साथ गाली-गलौज एवं झगड़ा करने लगी।

 

इसी दौरान उसने जानबूझकर अपने पालतू कुत्ते को इशारा करके मेरी पत्नी पर हमला करवा दिया। कुत्ते ने मेरी पत्नी के हाथ पर काट लिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर मैं तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और बड़ी कठिनाई से उन्हें कुत्ते से छुड़ाया।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना न केवल आपराधिक कृत्य है बल्कि हमारी शारीरिक एवं मानसिक सुरक्षा को भी गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली है।

 

 

उपरोक्त घटना से स्पष्ट है कि उक्त महिला द्वारा जानबूझकर पूर्व नियोजित तरीके से यह हमला करवाया गया है,उन्होंने स्व. लक्ष्मण सिंह बिष्ट की माता एवं उनकी पुत्री रेखा बिष्ट के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की।

 

इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *