Mansa Devi Stampede पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। ईश्वर करे कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है’।
मनसा देवी भगदड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच
मनसा देवी भगदड़ (Mansa devi Stampede) में उत्तराखंड की धामी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं।
