PM Modi ने 1000 रुपए का सिक्का किया जारी, क्या आम लोग कर सकते है इस्तेमाल?

हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) तमिलनाडु के दौरे पर थे। पीएम गंगईकोंडाचोलपुरम में राजा राजेंद्र चोल-I के नौसैनिक अभियान की 1,000 वीं वर्षगांठ मे शामिल है। इसी उपलक्ष्य में उन्होंने 1,000 रुपए (1000 Coin) का सिक्का जारी किया। इस सिक्के का डिजाइन गंगईकोंडाचोलपुरम विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष आर कोमागन ने बनाया है।

पीएम मोदी ने 1000 रुपए का सिक्का किया जारी PM Modi Released a 1000 rupee coin

इस सिक्के को डिजाइन कर आर कोमागन ने केंद्र सरकार को भेजा था। जहां पर इस डिजाइन को मंजूरी मिली। सिक्के के डिजाइन की बात करें तो इसके पीछे की तरफ घोड़े पर सवार सम्राट की उकेरी गई है। तो वहीं इसके बैकग्राउंड में पानी का जहाज भी है। इस डिजाइन के स्वीकार होने के बाद सिक्का जारी किया गया।

साल 2010 में भी हुआ था जारी

बताते चलें कि साल 2010 में आरबीआई द्वारा 1000 का सिक्का निकाला गया था। उस वक्त तमिलनाडु के तंजावुर में वृहदीश्र्वर मंदिर के 1,000 साल पूरे होने पर ये सिक्का जारी हुआ था।

आम लोगों के लिए नहीं है यह सिक्का

आपको बता दें कि पीएम मोदी द्वारा जारी किया गया ये सिक्का आम लोगों के लिए नहीं है। जब किसी की याद या किसी एतिहासिक मूमेंट पर सिक्का जारी होता है उसे स्मारक सिक्का कहते है। समय-समय पर आरबीआई ऐसे स्मारक सिक्के जारी करता रहता है। इन सिक्कों को बाजार में लेन-देन के लिए यूज नहीं किया जाता। केवल संग्रहण के लिए इनका इस्तेमाल होता है। हालांकि इन सिक्कों को ऑनलाइन लेने पर कई गुना कीमत चुकानी पड़ती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *