भीमताल झील में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी।

भीमताल झील में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी। शव, झील में उतराता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
नैनीताल जिले की भीमताल झील में आज सवेरे एक युवती का शव उतराता मिला।भीमताल के डाट क्षेत्र में मिले शव से सनसनी फैल गई। स्थानी लोगों ने भीमताल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला और छानबीन शुरू की। लेकिन खबर लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। सी.ओ.प्रमोद कुमार साह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और प्रयास जारी हैं। पुलिस मौत के कारणों को जानने में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *