उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए हल्द्वानी में माहौल पूरी तरह से तैयार किया गया था। लोकसभा सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, वन और पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा और स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन समेत कई अफसर वहां मौजूद रहे।
जगदीप धनखड़ इस दौरे में शेरवुड स्कूल में होने वाले कार्यक्रम और कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक की सभी तैयारियां पुख्ता कर ली गई हैं ताकि किसी तरह की कोई चूक न हो।
