WWE सुपरस्टार Hulk Hogan का निधन Hulk Hogan Death
ना सिर्फ रेसलिंग जगत बल्कि पूरी दुनिया Hulk Hogan के निधन का शोक मना रही है। बता दें कि फ्लोरिडा के क्लियरवॉर्टर में उनके घर मेडिकल टीम गई थी लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। कार्डियक अरेस्ट उनकी मौत का कारण बना।
कार्डियक अरेस्ट बना मौत का कारण
उनके निधन के बाद पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी दिखी। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर काफी अफवाहें फेंली थी। कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा था कि वो कोमा में हैं। हालांकि उनकी पत्नी ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया था।
कितनी है नेट वर्थ Hulk Hogan Net worth
WWE के मशहूर रेसलर्स में से एक hulk hogan अपने पीछे आपार संपत्ति छोड गए है। उनकी नेट वर्थ करीब $25 मिलियन है। रेसलिंग के साथ उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया। जिसमें मिस्टर नैनी, नो होल्ड्स बार्ड और 3 निन्जा: हाई नून एट मेगा माउंटेन शामिल है। इसके साथ ही वो होगन नोज बेस्ट का भी हिस्सा रह चुके है। साल 2005 में शुरू हुआ ये शो चार सीजन तक चला था। ये शो उनके परिवार और जीवन पर आधारित था।
कई बिजनेस भी खोलें
बता दें कि होगन ने कई बिजनेस भी किए। साल 2012 में उन्होंने एक बार और रेस्टोरेंट होगन बीच शॉप खोला। हालांकि 2015 में होगन के नस्लीय टिप्पणी वाले रिकॉर्डिंग के बाद रेस्टोरेंट से नाता टूट गया। बता दें कि क्लियरवॉटर और ऑरलैंडो में WWE चैंपियन ने होगन बीच ब्रांड के रिटल शॉप भी खोले। ऐसे में कह सकते है कि WWE ने होगन को सब कुछ दिया जो एक रेसलर को चाहिए होता है
