उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बदलने वाला है… 3 लोगों ने फर्जी खबर फैला दी; अब हुआ एक्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर कुछ लोगों ने फर्जी खबर फैला दी। अब पुलिस ने तीन लोगों के खिलाप मुकदमा दर्ज किया है।

cm dhami, dhami, uttrakhand
सीएम पुष्कर सिंह धामी 

देहरादून: उत्तराखंड में फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट और अफवाहों के खिलाफ सरकार का एक्शन जारी है। उत्तराखंड पुलिस भी जमीन पर सक्रिय हो चुकी है और ऐसे किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जा रहा है। अब इसी कड़ी में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, आरोप है कि इन्होंने फेसबुक पर अपने पेज के जरिए यह फर्जी खबर फैला दी कि उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है।

फेसबुक पेज ‘आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति’, ‘उत्तराखंड वाले’ और ‘जनता जन आंदोलन इरिटेड’ के जरिए भ्रामक खबर फैलाई गई कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन होने वाला है, मुख्यमंत्री ही बदल दिया जाएगा। अब यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई, इसी वजह से पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

उत्तराखंड पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे फर्जी खबरों को आगे ना बढ़ाएं। तर्क तो यहां तक दिया गया है कि राज्य इस समय मौसम की मार झेल रहा है, कई इलाके प्रभावित हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री बदलने वाला है जैसे भ्रामक पोस्ट लोगों में पैनिक क्रिएट कर सकते हैं। वैसे इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस ने फर्जी पोस्ट के खिलाफ सख्ती दिखाई है, गिरफ्तारी तक हुई हैं।

कई दूसरे राज्यों में भी फर्जी खबरों को लेकर सख्त रवैया दिखाया गया है, सरकार ऐसे मामलों को गंभीरता से ले रही हैं, पत्रकारों तक पर एक्शन हुआ है। ऐसे मामलों में कई बार अभिव्यक्ति की आजादी का मुद्दा भी उठ जाता है, उस वजह से सोशल मीडिया पर अलग ही डिबेट छिड़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *