नैनीताल में सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, नैना देवी मंदिर गए, रास्‍ते में रुक कर चाय बनाई

पुष्‍कर सिंह धामी इस समय नैनीताल में हैं। वह आज सुबह स्‍थानीय लोगों से मिलने के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्‍होंने मानस खंड माला मिशन योजना के तहत चल रहे नैना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के काम को देखा।

नैनीताल: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी अकसर जनता का हालचाल जानने के लिए उनके बीच आ जाते हैं। गुरुवार सुबह भी वह नैनीताल में थे। वह मॉर्निंग वॉक पर निकले और जनता से मिलते हुए नैना देवी के मंदिर तक गए। रास्‍ते में उन्‍होंने चाय भी बनाई। लोगों से बातचीत की और मल्‍लीताल खारी बाजार होते हुए नैनी झील तक गए।

पुष्‍कर सिंह धामी इस समय नैनीताल में हैं। वह आज सुबह स्‍थानीय लोगों से मिलने के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्‍होंने मानस खंड माला मिशन योजना के तहत चल रहे नैना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के काम को देखा।

इस समय मल्‍लीताल खारी बाजार में भी दीवारों पर म्‍यूरल आर्ट बनाई जा रही है। इसमें उत्‍तराखंड की पारंपरिक कला को दीवारों पर उकेरा गया है। सीएम धामी ने उनको सराहा। रास्‍ते में मौजूद लोगों से बातचीत की। इतना ही नहीं सीएम धामी ने एक चाय की दुकान पर रुक कर वहां चाय भी बनाई। सीएम धामी अकसर ऐसे अनौपचारिक औचक दौरे करते रहते हैं। हाल ही में वह देहरादून में सचिवालय के सामने बने बस स्‍टैंड पर पहुंचे और वहां मौजूद गंदगी को देखकर नाराज हुए। उन्‍होंन कोने में रखी झाड़ू उठाई और सफाई करने लगे। इसी तरह कुछ साल पहले उन्‍होंने बस में बैठी यूपी की महिला से हालचाल पूछा था। महिला ने वापस आकर उन्‍हें एक भावुक पत्र भी लिखा था।