उत्तराखंड – यहाँ PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, ब्यूरोक्रेसी में मच गया हड़कंप

उत्तराखंड के एक पीसीएस अधिकारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है. ये छापेमारी कुल नौ ठिकानों पर हुई है. इस छापेमारी के बाद ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है.

उत्तराखंड में PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी

ईडी की टीम ने गुरुवार को पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह (PCS officer DP Singh) के ठिकानों पर छापा मारा. बता दें डीपी सिंह एनएच 74 घोटाले में मुख्य आरोपी रह चुके हैं. साथ ही उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं.

ED ने देहरादून समेत नौ ठिकानों पर मारा छापा

ईडी की टीम ने देहरादून समेत कुल नौ ठिकानों पर छापा मारा. ईडी के एक्शन के बाद से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें ईडी की टीम ने उत्तरप्रदेश में भी डीपी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है.

ED की छापेमारी जारी

बता दें कि पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी खबर लिखे जाने तक जारी है. डीपी सिंह पर NH-74 में करोड़ों रूपए के घोटाले का आरोप है. ऐसे में ईडी के अधिकारी किसानों को मुआवजा देने की फाइल के दस्तावेजों के साथ ही बैंकिंग दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *