सावन का दूसरा सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, सीएम धामी ने भी किया अभिषेक

भारी बारिश के बीच भी सावन के दूसरे दिन भी प्रदेशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। सुबह से ही शिव की ससुराल कनखल में स्थित दरिद्र भजन महादेव मंदिर, दक्षेश्वर महादेव और तिलभांडेश्वर शिवालयों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।
flood of devotees gathered in Shiva temples
 शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

भोले बाबा के भक्त बेलपत्र, दूध और जल चढ़ाकर भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री ने बताया कि सावन का दूसरा सोमवार एक बार फिर यह संदेश लेकर आया है कि आस्था में अपार शक्ति होती है और भोलेनाथ की भक्ति में ही जीवन का सार है।

flood of devotees gathered in Shiva temples
शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावन के दूसरे सोमवार को सीएम आवास में ही स्थित शिवालय में देवाधिदेव महादेव का अभिषेक कर पूजन-अर्चना की। साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने भगवान शंकर से सभी प्रदेशवासियों के सुख, शान्ति और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

flood of devotees gathered in Shiva temples
सीएम धामी ने किया भोले बाबा का अभिषेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *