IIT मद्रास पहुंचे घोड़े खच्चर चलाने वाले अतुल से सीएम धामी ने की बातचीत

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले अतुल कुमार मेहनत कर न सिर्फ अपना सपना पूरा किया है, बल्कि अपना भविष्य भी संवारा है. घोड़े खच्चर चलने वाला अतुल, आईआईटी मद्रास पहुंच गया है. अतुल कुमार ने अपनी मेहनत के बल पर आईआईटी जेएएम परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया लेवल पर 649 रैंक हासिल की है. इसके बाद अतुल को आईआईटी मद्रास में दाखिला मिला है. अतुल की सफलता को देखते हुए हर कोई प्रेरित हो रहा है तो वहीं, बुधवार की रात को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतुल से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दी.

अतुल कुमार 21 जुलाई को ही चेन्नई पहुंच गए हैं. अतुल आईआईटी मद्रास में एमएससी गणित की पढ़ाई करेंगे. इससे पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट करने के बाद अतुल ने हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से बीएससी किया था. बीएससी करने के दौरान कई बार अतुल को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. लेकिन आर्थिक तंगी होने के बावजूद अतुल ने अपनी पढ़ाई को जारी रखा, जिसका ही नतीजा है कि आज अतुल आईआईटी मद्रास पहुंच गए हैं. अतुल से फोन पर बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मेहनत से अन्य लोगों को प्रेरित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *