देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांत कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीपावली के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और हमारी समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश देता है दीपावली पर्व
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव, सेवा, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला पर्व भी है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अपने सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों का स्मरण कराती है। यह अवसर प्रत्येक व्यक्ति को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलने की कामना करते हुए दीपावली के पर्व को भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा और सकारात्मक जीवन मूल्यों का प्रतीक बताया।
