Uttarakhand: देहरादून में सनराइज एकेडमी मैनेजमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सीएम धामी की धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी ने समस्त मातृशक्ति को उत्साह, उमंग और अखंड सौभाग्य के प्रतीक हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व पारंपरिक कार्यक्रमों में सहभागिता भी की।

हमारे पर्व सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और पहचान के अभिन्न अंग हैं। ऐसे आयोजनों में सम्मिलित होकर यह अनुभूति और भी गहरी होती है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत आज भी उतनी ही जीवंत और मजबूत हैं।

सोसाइटी की चेयरपर्सन श्रीमती विदुषी निशंक जी समेत सभी सम्मानित सदस्यगणों को उनके द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्यों हेतु अनंत शुभकामनाएँ!
