हर्षिल में बनी अस्थाई झील ने बढ़ाई टेंशन, टेक्निकल टीम पानी निकालने में लगी, डीएम खुद मौके पर पहुंचे – TEMPORARY LAKE BUILT IN HARSHIL

धराली हर्षिल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद हर्षिल हेलीपैड के निकट भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमों द्वारा लगातार जारी हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी 5 अगस्त से स्वयं धराली हर्षिल में बने हुए हैं और आपदा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए जाने हेतु सभी व्यवस्थाओ का निरन्तर निर्देशन कर रहे है।

हर्षिल हेलीपैड पर भागीरथी नदी पर बनी झील को मैनुअल तरीके से खोलने वाले स्थान पर जिलाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। हेलीपैड पर बनी झील को मैनुअली पंचर करने का प्रयास कर रहे कार्मिकों के साथ हाथ बंटाने में आज स्वयं जिलाधिकारी जुटे और कार्यरत कार्मिकों का हौसला बढ़ाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *