राज्य को देंगी बड़ी सौगात!, उत्तराखंड पहुंची President Draupadi Murmu

 उत्तराखंड को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बड़ी सौगात देने जा रही है। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिवसीय दौरे के लिए आज देहरादून पहुंच गई हैं। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सीएम घामी, राजयपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित तमाम नेता व मंत्रियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

president-draupadi-murmu-in Uttarakhand

उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू सड़क के रास्ते देहरादून के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि उत्तराखंड राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे के लिए आईं है। आज शाम को वो राष्ट्रपति भवन में आराम करेंगी।

बता दें कि कल राष्ट्रपति का जन्मदिन भी है। ऐसे में वो कल अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में जन्मदिन पर शुभकामनाएं लेंगी। जन्मदिन के अवसर पर वो देहरादून राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर के दर्शन भी करेंगी। साथ ही नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने पर वो टिकट का विमोचन। भी करेंगी। इसके साथ ही वो कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

उत्तराखंड को देंगी बड़ी सौगात

राष्ट्रपति मुर्मू प्रदेश को बड़ी सौगात देने आई है। राजधानी देहरादून में मौजूद ‘राष्ट्रपति आशियाना’ अब आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून को इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी। उद्घाटन के बाद जून माह से राजपुर रोड स्थित ये ऐतिहासिक और भव्य परिसर आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगा।

132 एकड़ में फैले इस परिसर में 19.5 एकड़ क्षेत्र पर लोवर एस्टेट है, जबकि बाकी क्षेत्र को अत्याधुनिक पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।

ये पहली बार है जब राष्ट्रपति आशियाना के दरवाज़े आम जनता के लिए खोले जा रहे हैं। ये निर्णय देहरादून के पर्यटन, हरियाली और सार्वजनिक आनंद स्थल के रूप में इसे एक नई पहचान देगा।