प्रदेश में इन जिलो में भारी बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 उत्तराखंड में मानसून की एंट्री के बाद से ही अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा.

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 23 जून को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ज्यादातर हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान पढ़ें

वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. मौसम विभाग की माने तो 28 जून तक प्रदेशभर में मौसम बिगड़ा रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *