वाराणसी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की योगी से मुलाक़ात कालभैरव – बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए

वाराणसी : क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी ने बाबा विषनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की उसके बाद कालभैरव के आशीर्वाद लिए, उसके सीएम धामी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाक़ात की तस्वीरें साझा करते सीएम धामी ने कहा

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की पूर्व संध्या पर ज्ञान एवं अध्यात्म की पावन धरा वाराणसी में उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट हुई। इस अवसर पर उन्हें पवित्र चारधाम का प्रसाद भेंट किया।इस दौरान भाजपा उत्तर प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री @Bhupendraupbjp जी समेत सम्मानित मंत्रीगण व संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे

इसके पहले उन्होंने कालभैरव के दर्शन किए जिसके बाद उन्होंने संस्कृत में श्लोक लिखते कहा की

देवराजसेव्यमानपावनांघ्रिपङ्कजं
व्यालयज्ञसूत्रमिन्दुशेखरं कृपाकरम्।
नारदादियोगिवृन्दवन्दितं दिगंबरं
काशिकापुराधिनाथकालभैरवं भजे॥

वाराणसी प्रवास के दौरान काशी कोतवाल श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्री काल भैरव जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं राज्य की प्रगति के लिए प्रार्थना की।

बैठक में शामिल होने के लिए वाराणसी आते ही सीएम धामी ने सबसे काशी विश्वनाथ के दर्शन किए थे उसके बाद सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखते हैं कि

गङ्गातरंगरमणीयजटाकलापं
गौरीनिरन्तरविभूषितवामभागम्।
नारायणप्रियमनंगमदापहारं
वाराणसीपुरपतिं भज विश्वनाथम्॥

12 ज्योतिर्लिंगों में प्रतिष्ठित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस अवसर पर बाबा विश्वनाथ से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।