जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव के खतरों को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आपात स्थिति में अपने-अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहें एवं आपदा प्रबंधन में समन्वय बनाए रखें।
किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में तुरंत सूचना निम्नलिखित आपदा नियंत्रण कक्ष नंबरों पर दी जा सकती है:
📞 05942-231178, 231179
📞 टोल फ्री नंबर: 1077
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें
