काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर, एक घायल

काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. सूर्या फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर

घटना गुरुवार सुबह 11:30 बजे की है. काशीपुर में स्थित सूर्या फैक्ट्री में अचानक हाइड्रोजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है.

एक महिला बताई जा रही घायल

फैक्ट्री की HR का में एक महिला के गंभीर घायल होने की पुष्टि की है. जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है. हालांकि चश्मदीदों की माने तो वहां मौजूद 10 से 12 लोग जख्मी है.

काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर
काशीपुर की सूर्या फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हाइड्रोजन सिलेंडर

फैक्ट्री की एंट्री पर बैन

बताया जा रहा है फैक्ट्री में मौजूद स्टाफ को छुट्टी देकर बसों से रवाना कर दिया है. फैक्ट्री की भी सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं पुलिस की टीम ने फिलहाल फैक्ट्री में एंट्री बैन कर दी है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *