एयरफोर्स करेगी चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन, 450 करोड़ से होगा पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार – CHINYALISAUR AIRSTRIPS

प्रदेश सरकार सीमांत जनपदों में हवाई सेवाओं को विस्तार करने पर जोर दे रही है। इससे स्थानीय निवासियों के साथ ही सामरिक जरूरतों को भी पूरा किया जा सकता है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) और गौचर (चमोली) में स्थित हवाई पट्टियों का संचालन भारतीय एयरफोर्स के हवाले करने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है।

प्रदेश सरकार पिथौरागढ़ एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के डिमांड को देखते हुए, इसका संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जरिए करने पर सैद्धांतिक तौर पर सहमत हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू पर सहमति बन गई है। सरकार ₹450 करोड़ की लागत से पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार भी करने जा रही है।

इसके साथ ही सरकार गुंजी से आदि कैलाश क्षेत्र में हवाई सेवा शुरु करने के लिए यहां एक किमी लंबी हवाई पट्टी बनाने की तैयार कर रही है, इस हवाईपट्टी के निर्माण में भी एयरफोर्स द्वारा तकनीकी सहयोग किया जाएगा। सीमांत प्रदेश में हवाई नेटवर्क का विस्तार जरूरी है, इससे स्थानीय निवासियों के साथ ही सामरिक जरूरतों की भी पूर्ति संभव होगी। इसके लिए एयरफोर्स का भी सहयोग लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *