प्रदेश में 2 बजे तक हुआ 41.87% मतदान, बाजपुर के चकरपुर बूथ पर रुकी वोटिंग

पंचायत चुनाव के मतदान का आज पहला चरण है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में मतदान होने हैं। बता दें पहले चरण में 26 लाख मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मैदान में इस बार 17, 829 प्रत्याशी हैं। गढ़वाल मंडल के 26 और कुमाऊं मंडल के 23 विकासखंड में पहले चरण का मतदान हो रहा है। जिसके लिए 5823 पोलिंग बूथ बनाएं गए हैं। मानसून क़ो लेकर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी पोलिंग बूथ पर तैनात किया गया है।

2 बजे तक हुआ 41.87% मतदान

10 बजे तक 11.72% मतदान
12 बजे तक 27 % मतदान
2 बजे तक 41.87% मतदान

बाजपुर के चकरपुर बूथ पर रुकी वोटिंग

बाजपुर के ग्राम चकरपुर स्थित बूथ संख्या 153 पर मतदान प्रक्रिया को आधे घंटे के लिए रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि यह कदम एक प्रत्याशी को बूथ के भीतर प्रवेश से रोकने के उद्देश्य से उठाया गया। स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्याशी के समर्थकों ने इस पर आपत्ति जताई और विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक उस वक्त रिलीवर की ड्यूटी पूरी हो चुकी थी, फिर भी मतदानकर्मी भोजन के दौरान वोटिंग रोककर बैठे रहे, जिससे मतदाताओं को खासी असुविधा का सामना करना पड़ा।

uttarakhand panchayat election
मतदाताओं को हुई असुविधा

विकलांग मतदाताओं ने भी किया पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान

बाजपुर में दिव्यांग मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिला। दिव्यांग मतदाताओं ने अपने परिजनों का साहरा लेकर पोलिंग बूथ पहुंचे और अपने मत का इस्तेमाल किया।

uttarakhand panchayat election

प्रतापनगर में 92 साल की बुजुर्ग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट

पंचायत चुनाव को लेकर मतदान जारी है। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी उत्साह नजर आ रहा है। टिहरी जिले के प्रतापनगर के केंद्र बिंदु लंबगांव के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पिपलोगी में 92 वर्षीय वृद्ध ने पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला।

uttarakhand panchayat election
प्रतापनगर में 92 साल की बुजुर्ग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *