2 लाख निवेशकों से की है 500 करोड़ से अधिक की ठगी
बता दें सहकारिता मंत्रालय से कथित रूप से जुड़ी इस सोसाइटी ने आरडी, एफडी और एमआईपी जैसे स्कीमों के नाम पर करीब 2 लाख निवेशकों से 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. LUCC के खिलाफ उत्तराखंड के सात जिलों में केस दर्ज हैं.
CBI करेगी LUCC Scam की जांच
अधिकांश शिकायतों में कहा गया है कि सोसाइटी ने निवेशकों को झूठे दस्तावेज और सहकारिता मंत्रालय से जुड़े होने का हवाला देकर भरोसे में लिया और पैसा जमा करवाया. लंबे समय से आक्रोशित निवेशक और जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार पर सीबीआई जांच करवाने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके बाद सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी है।
