मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार पति-पत्नी के बीच प्रेम, अटूट विश्वास, समर्पण और आपसी समझ का प्रतीक है। पर्व की परंपराएं पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ ही भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रेम, विश्वास और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है करवाचौथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। ऐसे पर्व परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। करवाचौथ जैसे पारंपरिक त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखते हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रदेश के सभी परिवारों में सुख-समृद्धि बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर समस्त प्रदेशवासियों को करवाचौथ की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में प्रेम, विश्वास और सकारात्मकता बनी रहने की कामना की।
