उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग की माने तो सोमवार और मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम इसी तरह से बना रहेगा. जबकि 11 जून के बाद गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी.
उत्तरखंड में इन दिनों गर्मी पसीने छुड़ा रही है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 9 और 10 जून को गर्मी अपने तेवर दिखाएगी. हालांकि 11 जून के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं. 11 जून को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं. जिसके बाद तापमान में गिरावट आएगी.
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बता में मानसून ने दस्तक दे दी है. केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड में आने में लगभग 20 दिन का समय लगता है. ऐसे में जून के मध्य तक उत्तराखंड में मानसून (uttarakhand monsoon) के पहुंचने की संभावना है
