सरकारी संपत्तियों के आधुनिकीकरण और गुणवत्ता पर CM धामी का जोर: सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने 3 प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की

देहरादून:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश की सरकारी परिसंपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सरकारी धन के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभाग से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

1. राजपुर रोड (टिहरी हाउस) में बहुमंजिला आवास निर्माण

देहरादून स्थित टिहरी हाउस परिसर में श्रेणी-5 के 28 बहुमंजिला आवासों के निर्माण के लिए विभागीय व्यय वित्त समिति की बैठक हुई।
  • लागत व प्रस्तुतीकरण: लोक निर्माण विभाग (PWD) देहरादून ने ₹4,391.14 लाख की अनुशंसित लागत वाली कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया।
  • लागत नियंत्रण व गुणवत्ता: सचिव ने प्रति वर्ग मीटर निर्माण लागत को न्यूनतम संभव स्तर पर रखने और केवल उत्कृष्ट श्रेणी की सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए।
  • डिजाइन में संशोधन: कार्ययोजना में बदलाव करते हुए कैंप कार्यालय के क्षेत्रफल को घटाने तथा कैंप अटेंडेंट एरिया का क्षेत्रफल बढ़ाने के निर्देश दिए गए। संशोधित DPR जल्द शासन को सौंपने को कहा गया है।

2. नवी मुंबई (वाशी) राज्य अतिथि गृह की समीक्षा

नवी मुंबई के वाशी स्थित उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह की वर्तमान स्थिति और रख-रखाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें अपर सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी अभिषेक रूहेला, संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत और PWD अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। बैठक में अतिथि गृह की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्राथमिकता वाले कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

3. हल्द्वानी सर्किट हाउस का विस्तारीकरण

नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस के गेस्ट हाउस व गोदाम के प्रथम तल पर अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की योजना पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।
  • संयुक्त निरीक्षण के आदेश: सचिव ने अपर सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी को संबंधित व्यवस्थाधिकारी के साथ मौके का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
  • समयबद्ध कार्रवाई: वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यकतानुसार सुविधाओं का विस्तार करने और पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान PWD हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *