क्रिस की गेंद पर ऋषभ पंत ने रिवर्स स्वीप खेलना चाहा। लेकिन वो नाकाम रहे और गेंद सीधे जाकर उनके दाहिने पैर की छोटी उंगली पर लग गई। फील्ड के बीच में ही पंत ने तेज हो रहे दर्द के लिए मेडिकल टीम और फीजियो को बुलाया।

गेंद लगते ही पैर में आई सूजन Rishabh Pant Injury Update
पंत दर्द से कराहने लगे। चोट की वजह से पंत अपना पैर जमीन पर भी नहीं रख पा रहे थे। उनकी उंगली से खून भी निकल रहा था। साथ ही पैर में सूजन भी आ गई। दर्द खत्म ना होने पर उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। जब पंत बाहर गए तो वो 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 212 रन था।
पंत को अस्पताल ले जाया गया
बढ़ते दर्द के कारण पंत को अस्पताल ले जाया गया। पंत की चोट पर अपडेट देते हुए बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, “मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय ऋषभ पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई। उन्हें स्टेडियम से स्कैन के लिए ले जाया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है।” खबर लिखे जाने तक पंत की चोट के स्कैन की रिपोर्ट बीसीसीआई द्वारा साझा नहीं की गई है
